इंदौर के पलासिया थाना क्षेत्र में आपसी विवाद के बाद एक व्यक्ति ने अपनी महिला मित्र के गले पर ब्लेड से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल महिला खून से लथपथ हालत में मदद के लिए सड़क पर दौड़ती रही। इसी दौरान मौके पर मौजूद ट्रैफिक पुलिस के जवानों ने तत्परता दिखाते हुए उसकी जान बचाई।
जानकारी के अनुसार, महिला और उसके परिचित के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। विवाद के बाद महिला शिकायत दर्ज कराने महिला थाने जा रही थी। इसी दौरान थाने से कुछ दूरी पर आरोपी ने उसके गले पर ब्लेड से हमला कर दिया। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।
पढ़ें: पटवारी ने बुजुर्ग की पीठ पर बैठकर पार की नदी; वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप; देखें वीडियो
घायल महिला मदद के लिए सड़क पर दौड़ी, जहां ट्रैफिक पुलिस के आरक्षक सुमन्त सिंह कछावा, रवि मंडेलिया और वीरेंद्र भूरिया ने उसे देखा। जवानों ने तत्काल उसके गले पर रुमाल से पट्टी बांधी और ऑटो की मदद से नजदीकी निजी अस्पताल पहुंचाया। समय पर उपचार मिलने से महिला की हालत स्थिर बताई जा रही है।
वहीं, महिला पर हमला करने के बाद आरोपी ने भी अपने गले पर ब्लेड से वार कर लिया। इसके बाद आरक्षक रवि मंडेलिया और कृष्णा ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार किया गया। दोनों की हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलने के बाद पलासिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और विवाद के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
Source link
#एमप #इदर #म #महल #क #गल #पर #बलड #स #हमल #खन #स #लथपथ #सडक #पर #दड #टरफक #पलस #न #बचई #जन


