सिवनी में गोभी से भरा ट्रक पलटा:  चालक घायल; सड़क पर बिखरी बोरियों से लगा जाम, क्रेन बुलाई – Seoni News

सिवनी जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर घोघरी घाटी के पास गुरुवार सुबह गोभी से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे में ट्रक चालक नीरज यादव घायल हो गया, जिसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद ट्रक में भरी गोभी की बोरियां हाईवे पर चारों तरफ बिखर गईं। इसके चलते राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की रफ्तार थम गई और कुछ देर के लिए यातायात पूरी तरह ठप हो गया। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से बोरियों को सड़क से हटवाया गया, तब जाकर यातायात बहाल हो सका। खतरनाक मोड़ बना वजह पुलिस के मुताबिक घोघरी घाटी का इलाका काफी घुमावदार और ढलान वाला है, जहां तेज रफ्तार या अचानक संतुलन बिगड़ने से अक्सर हादसे होते हैं। पुलिस ने क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को हाईवे से हटा दिया है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Source link
#सवन #म #गभ #स #भर #टरक #पलट #चलक #घयल #सडक #पर #बखर #बरय #स #लग #जम #करन #बलई #Seoni #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *