किसान की करंट लगने से मौत:  उमरिया में घर से खेत काम करने गया था, इंदवार थाना क्षेत्र में हादसा – Umaria News

उमरिया जिले के इंदवार थाना क्षेत्र के बटुराबाह महुआहार गांव में खेत में करंट लगने से 35 साल के एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान सुरेश प्रजापति पिता लल्ली प्रजापति के तौर पर हुई है। जानकारी के मुताबिक, गुरुवार को सुरेश प्रजापति खेती के काम से खेत गए थे। इसी दौरान वे खेत में फैले करंट की चपेट में आ गए। घटना की खबर मिलते ही इंदवार पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पंचनामा बनाया और जरूरी कार्रवाई शुरू की। बताया गया कि मृतक खेती करके अपने परिवार का गुजारा करता था। उनकी अचानक हुई मौत से परिवार सदमे में है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मानपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि खेत में करंट वाला तार कहां से आया और उसे किसने लगाया था। इंदवार थाना प्रभारी एनएल घुर्वे ने बताया कि करंट कहां से आया और तार किसने लगाया, इसकी जांच चल रही है।

Source link
#कसन #क #करट #लगन #स #मत #उमरय #म #घर #स #खत #कम #करन #गय #थ #इदवर #थन #कषतर #म #हदस #Umaria #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *