Thar & Fortuner Owners Take Pledge

Thar & Fortuner Owners Take Pledge

1 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
Thar & Fortuner Owners Take Pledge

यह अभियान 9 सितंबर की शाम को चलाया गया था।

दमन के जिला कलेक्टर ने सड़क सुरक्षा को लेकर थार और फॉर्च्यूनर के मालिकों से सुरक्षित तरीके से गाड़ी चलाने का संकल्प दिलाया। अभियान के दौरान दमन के एक खुले मैदान में सैकड़ों थार और फॉर्च्यूनर को कतार में खड़ा कराया गया।

उनके मालिकों और ड्राइवरों को गाड़ियों के सामने लाइन में खड़ा किया गया। गाड़ी मालिकों और ड्राइवरों ने हाथों में रोड सेफ्टी के संदेश वाले पोस्टर लेकर मैदान का चक्कर लगाया। इसके बाद सभी ने हिंदी में सड़क सुरक्षा की शपथ ली। यह अभियान 9 सितंबर की शाम को चलाया गया था।

अभियान की 4 तस्वीरें…

यह अभियान दमन के एक खुले मैदान में आयोजित किया गया। इसमें सैकड़ों थार और फॉर्च्यूनर को कतार में खड़ा कराया गया था।

यह अभियान दमन के एक खुले मैदान में आयोजित किया गया। इसमें सैकड़ों थार और फॉर्च्यूनर को कतार में खड़ा कराया गया था।

गाड़ी के मालिक और ड्राइवर ने एक साथ शपथ ली।

गाड़ी के मालिक और ड्राइवर ने एक साथ शपथ ली।

शपथ लेने के बाद मालिक और ड्राइवरों ने हाथ में पोस्टर लेकर मैदान के चारों तरफ चक्कर लगाया।

शपथ लेने के बाद मालिक और ड्राइवरों ने हाथ में पोस्टर लेकर मैदान के चारों तरफ चक्कर लगाया।

दमन आरटीओ में रजिस्टर्ड सभी थार और फॉर्च्यूनर मालिकों को संकल्प यात्रा में शामिल होने के लिए बुलाया गया था।

दमन आरटीओ में रजिस्टर्ड सभी थार और फॉर्च्यूनर मालिकों को संकल्प यात्रा में शामिल होने के लिए बुलाया गया था।

ड्राइवर और मालिकों ने ली शपथ, 4 मुख्य बातें…

  • शपथ में कहा गया कि वे तेज रफ्तार में गाड़ी नहीं चलाएंगे और लापरवाही से ड्राइविंग नहीं करेंगे।
  • वे सड़क पर अपनी गाड़ी से स्टंट, रेसिंग या ड्रिफ्टिंग नहीं करेंगे और न ही किसी दूसरे को ऐसा करने देंगे। साथ ही, नशे की हालत में गाड़ी नहीं चलाने की शपथ ली।
  • अपनी गाड़ियों में बिना अनुमति बदलाव नहीं करने का भी संकल्प लिया। इसमें गाड़ी की लाइट या साइलेंसर बदलना, टायरों में बदलाव करना और शीशों पर काली फिल्म लगाना शामिल है।
  • उन्होंने बेवजह हॉर्न नहीं बजाने और ट्रैफिक नियमों का पालन करने का भी संकल्प लिया।

कलेक्टर ने सभी को सोशल मीडिया पर इस अभियान को शेयर करने को कहा

कलेक्टर मिश्रा ने थार मालिकों से सोशल मीडिया पर इस अभियान को शेयर करने और महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा को टैग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि महिंद्रा को भी इस पहल से प्रेरणा लेकर देशभर में थार के साथ सड़क सुरक्षा को लेकर अभियान चलाना चाहिए।

दमन के डिप्टी कलेक्टर प्रियंशु सिंह ने बताया कि दमन आरटीओ में रजिस्टर्ड सभी थार और फॉर्च्यूनर मालिकों को संकल्प यात्रा में शामिल होने के लिए बुलाया गया था। लोगों से विंडशील्ड या बदले हुए टायर और साउंड सिस्टम जैसी चीजें हटाने को कहा गया।

थार से जुड़े 7 वायरल मामले, गोवा में रेंटल थार पर रोक की मांग

दिल्ली, अगस्त 2025: 2 लोगों की मौत- चाणक्यपुरी में कथित तौर पर तेज रफ्तार रेंटेड थार ने 2 पैदल यात्रियों को कुचल दिया, जिससे दोनों की मौत हो गई। बाद में इस मामले में आरोपी की जमानत पर दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई हुई।

दिल्ली पुलिस ने हादसे के बाद थार के ड्राइवर को हिरासत में लिया और गाड़ी जब्त कर ली थी।

दिल्ली पुलिस ने हादसे के बाद थार के ड्राइवर को हिरासत में लिया और गाड़ी जब्त कर ली थी।

गोवा, फरवरी 2026: 65 साल के व्यक्ति की मौत- उत्तरी गोवा के असगांव में एक रेंटेड थार की हुंडई i20 से टक्कर हुई। हादसे में 65 साल के व्यक्ति की मौत हो गई। इस घटना के बाद गोवा में रेंटल थार और सड़क सुरक्षा को लेकर बहस तेज हुई।

गुरुग्राम, मार्च 2026: दादा और 2 पोते की मौत- पटौदी के खोड़ गांव में कथित तौर पर तेज रफ्तार Thar ने सड़क पर जा रहे 52 वर्षीय व्यक्ति और उनके दो नाबालिग पोतों को पीछे से टक्कर मार दी। तीनों की मौत हो गई। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार किया।

पुलिस के मुताबिक, गाड़ी ने उन्हें तेज रफ्तार में टक्कर मारी थी, जिससे तीनों कई फीट दूर जा गिरे थे।

पुलिस के मुताबिक, गाड़ी ने उन्हें तेज रफ्तार में टक्कर मारी थी, जिससे तीनों कई फीट दूर जा गिरे थे।

लखीमपुर खीरी, अप्रैल 2026: दंपती की मौत- शादी से लौट रहे तीन लोगों की बाइक को तेज रफ्तार थार ने टक्कर मार दी। हादसे में पति-पत्नी की मौत हुई, जबकि तीसरी महिला गंभीर रूप से घायल हुई।

मुंबई, जुलाई 2026: दो बाइक सवारों को टक्कर- वायरल वीडियो में हरियाणा नंबर की थार को 2 बाइक सवारों को टक्कर मारने के बाद रुकने के बजाय आगे जाते हुए दिखाया गया। मामले में मुंबई पुलिस ने FIR दर्ज की।

भोपाल, सितंबर 2026: कॉलोनी में थार का उत्पात- भोपाल की एक कॉलोनी में थार ने कई खड़ी कारों को टक्कर मारी, गेट तोड़ा और बाहर भी वाहनों को टक्कर मारी। घटना के बाद करीब 150 निवासी पुलिस थाने पहुंचे।

नोएडा, जून 2025: सड़क पर व्यक्ति को टक्कर- एक वायरल वीडियो में थार से एक व्यक्ति को पीछे से टक्कर लगती दिखी, जिसके बाद वह सड़क किनारे नाले में जा गिरा। पुलिस ने रैश ड्राइविंग समेत धाराओं में केस दर्ज किया।

खबरें और भी हैं…

Source link
#Thar #Fortuner #Owners #Pledge

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *