नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। मध्य प्रदेश में सार्वजनिक यात्री परिवहन व्यवस्था को आधुनिक और यात्री केंद्रित बनाने की तैयारी है। बसों के मार्ग और समयसारणी तय करने से लेकर टिकटिंग, यात्री सुरक्षा और बस बेड़े के आधुनिकीकरण तक तकनीक का उपयोग बढ़ाया जाएगा। इसके लिए आज से इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में दो दिवसीय यात्री परिवहन विजन समिट-2026 में विशेषज्ञ और कंपनियों के प्रतिनिधि मंथन शुरू हुआ है। सीएम डॉ. मोहन यादव ने कार्यक्रम के दौरान प्रदेश में 25 सितंबर से मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा शुरू करने की घोषणा की।
समिट का शुभारंभ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया। इसमें परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह और मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल भी शामिल हैं। समिट में निजी बस ऑपरेटरों, देशभर के राज्य परिवहन उपक्रमों, परिवहन विशेषज्ञों, आईटी कंपनियों और उद्योग जगत के प्रतिनिधियों के साथ प्रदेश की यात्री परिवहन व्यवस्था के भविष्य पर मंथन हो रहा है। इसके केंद्र में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा है।

मुख्यमंत्री ने इस दौरान परिवहन सेवा पुस्तिका का विमोचन भी किया। रैपिडो ओर सरकार के बीच एमओयू हुआ, रेपिडो सार्वजनिक परिवहन उपलब्ध कराएगा। महिला यात्रियों के लिए महिला टू व्हीलर रैपिडो ड्राइवर की सेवा भी मध्य प्रदेश में उपलब्ध कराई जाएगी। मुख्यमंत्री मोहन यादव बोले गणेश चतुर्थी पर सुगम परिवहन सेवा का श्रीगणेश हो रहा है।
सीएम ने कहा- एमपी में ऐसा राज्य जहां इंदौर और भोपाल दो शहरों में मेट्रो चल रही है। परिवहन के बिना परिवर्तन आता है। देवी अहिल्या ने द्वारका से रामेश्वरम तक यात्री सुविधाओं के लिए प्रबंध किए। एमपी से साढ़े छह घंटे में दिल्ली और मुंबई जा सकते हैं।
जिस उज्जैन की आबादी आठ लाख वहां आठ करोड़ श्रद्धालु आए अब 14 करोड़ लोग आने वाले हैं। 250 साल पहले देवी अहिल्याबाई ने धार्मिक स्थलों पर ठहरे की व्यवस्था की आने जाने के मार्ग, कुएं बावड़ी की व्यवस्था की। यह विजन इंदौर से निकला था।
महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि मेरे दो सुझाव हैं, इसको शामिल करें। परिवहन में स्थानीय जनप्रतिनिधि को शामिल करें, ताकि लोगों की समस्या रख सकें। वहीं युवाओं के लिए भी इसमें सुविधा रहे, उनकी प्राथमिकता का ध्यान रखा जा सके।

इंदौर में परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह बोले एमपी में प्राइवेट सेक्टर परिवहन में मजबूत है। जब मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा शुरू हो रही है। सड़क सुरक्षा सुनिश्चितत होगी। 2004-05 में बंद हुई परिवहन सेवा अब शुरू होगी। मुख्यमंत्री के जन्मदिन तक ये सेवा सड़क पर उतर पाएगी।
इस पर भी मंथन
सरकार मध्य प्रदेश मोबिलिटी विजन-2030 के तहत बस संचालन और इंटेलिजेंट ट्रांसपोर्ट मैनेजमेंट सिस्टम में सार्वजनिक निजी भागीदारी से निवेश बढ़ाने की रणनीति तैयार कर रही है। समिट में डाटा और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के उपयोग से इंट्रा-सिटी और इंटर-सिटी बस मार्गों के युक्तियुक्तकरण पर चर्चा होगी।
यात्रियों की मांग के अनुरूप बस सेवा उपलब्ध कराने और अनावश्यक संचालन घटाने के लिए रियल टाइम यात्री डाटा के आधार पर बसों के मार्ग और समयसारणी तय करने की व्यवस्था विकसित करने के साथ एक राज्य, एक यात्रा की अवधारणा के तहत एकीकृत टिकटिंग और स्वचालित किराया संग्रह प्रणाली पर भी मंथन होगा।
हरित परिवहन के लिए इलेक्ट्रिक, हाइड्रोजन और फ्लेक्स-फ्यूल बसों को बढ़ावा देने की संभावनाएं तलाशी जाएंगी। चार्जिंग और रीफ्यूलिंग ढांचे, ग्रीन डिपो और उन्नत चालक सहायता प्रणाली पर भी विशेषज्ञ मंथन करेंगे।
परिवहन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री इंडस्ट्री एक्सपो का उद्घाटन किया, जिसमें टाटा मोटर्स, ईकेए मोबिलिटी, ग्रीनसेल मोबिलिटी, वोल्वो आयशर, स्विच मोबिलिटी, रैपिडो, चलो मोबिलिटी, इंडियन आयल और एसबीआई सहित अन्य कंपनियां भाग लेंगी।
इन आठ सत्रों में होगा मंथन
- 1. मध्य प्रदेश मोबिलिटी विजन 2030
- 2. भविष्य की यात्री परिवहन अवसंरचना
- 3. प्रदेश में वित्तीय रूप से आत्मनिर्भर बसों का संचालन
- 4. रोजगार एवं उद्यमिता सृजन
- 5. सुरक्षा, विश्वसनीयता एवं यात्री सुविधा
- 6. डाटा-आधारित निर्णय
- 7. हरित मोबिलिटी पर चर्चा
- 8. एक राज्य, एक यात्रा पर विमर्श
यह भी पढ़ें- MP में 20 साल बाद फिर लौट रही सरकारी बस सेवा, पीएम ई-बस की तर्ज पर केसरिया रंग में होगी सुगम परिवहन सेवा, जानें रूट
Source link
#मधय #परदश #म #सतबर #स #शर #हग #मखयमतर #सगम #परवहन #सव #सएम #ड #महन #यदव #न #क #घषण



