जेल में गिरिबाला-समर्थ को VIP ट्रीटमेंट, सुरक्षा प्रभारी डिप्टी जेलर हटाई गईं, 2 बड़े अधिकारियों पर कार्रवाई तय

जेल में गिरिबाला-समर्थ को VIP ट्रीटमेंट, सुरक्षा प्रभारी डिप्टी जेलर हटाई गईं, 2 बड़े अधिकारियों पर कार्रवाई तय

पूर्व जिला जज गिरिबाला सिंह और उनके बेटे समर्थ सिंह की मुश्किलें कम होती नजर नहीं आ रही हैं। …और पढ़ें

Publish Date: Sun, 07 Jun 2026 07:23:54 PM (IST)Updated Date: Sun, 07 Jun 2026 10:36:54 PM (IST)

जेल में गिरिबाला-समर्थ को VIP ट्रीटमेंट, सुरक्षा प्रभारी डिप्टी जेलर हटाई गईं, 2 बड़े अधिकारियों पर कार्रवाई तय
वीआईपी ट्रीटमेंट मामले में जेल मुख्यालय को सौंपी गई जांच रिपोर्ट

HighLights

  1. वीआईपी ट्रीटमेंट मामले में जेल मुख्यालय को सौंपी गई जांच रिपोर्ट
  2. दो जेल अधिकारियों पर कार्रवाई की तैयारी, एक का तबादला संभव
  3. सीबीआई चार्जशीट दाखिल करने की प्रक्रिया में जुटी

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। मॉडल त्विषा शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में न्यायिक हिरासत में बंद पूर्व जिला जज गिरिबाला सिंह और उनके बेटे समर्थ सिंह की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। एक ओर जहां उन्हें अदालत से राहत नहीं मिल रही है, वहीं दूसरी ओर भोपाल सेंट्रल जेल में दोनों आरोपितों को कथित वीआईपी ट्रीटमेंट दिए जाने के मामले में जेल मुख्यालय की जांच पूरी हो गई है।

शुक्रवार को जेल डीआईजी संजय पांडे ने सेंट्रल जेल का औचक निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों के बयान दर्ज किए थे। इसके बाद जांच रिपोर्ट डीजी जेल वरुण कपूर को सौंप दी गई है। सूत्रों के मुताबिक, रिपोर्ट के आधार पर जेल प्रबंधन के दो वरिष्ठ अधिकारियों पर कार्रवाई होना तय माना जा रहा है। इनमें से एक अधिकारी का तबादला किए जाने की तैयारी है।

सुरक्षा प्रभारी डिप्टी जेलर को हटाया गया

वीआईपी ट्रीटमेंट विवाद के बाद जेल प्रशासन ने पूर्व जज गिरिबाला सिंह की बैरक की सुरक्षा प्रभारी डिप्टी जेलर जया यादव को हटा दिया है। नियमों के प्रति सख्त मानी जाने वाली जया यादव के स्थान पर अब एक मेट्रन को तैनात किया गया है।

गौरतलब है कि मॉडल त्विषा शर्मा की संदिग्ध मौत के बाद इस हाई-प्रोफाइल मामले की जांच सीबीआई को सौंपी गई थी। सीबीआई ने दोनों आरोपितों को रिमांड पर लेकर लंबी पूछताछ की थी, जिसके बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया था।

चार्जशीट दाखिल करने की तैयारी

फिलहाल सीबीआई का पूरा फोकस जल्द से जल्द चार्जशीट दाखिल करने पर है। इसके लिए पुरानी रिपोर्टों और बयानों का बारीकी से परीक्षण किया जा रहा है, ताकि मामले से जुड़े वैज्ञानिक और परिस्थितिजन्य साक्ष्यों को मजबूती के साथ अदालत के समक्ष प्रस्तुत किया जा सके। अधिकारियों का दावा है कि चार्जशीट तैयार करने का कार्य जारी है और इसे जल्द ही कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Source link
#जल #म #गरबलसमरथ #क #VIP #टरटमट #सरकष #परभर #डपट #जलर #हटई #गई #बड #अधकरय #पर #कररवई #तय

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *