OTT से लेकर थियेटर तक, इस हफ्ते दमदार फिल्में हुईं रिलीज, ये 5 हैं मस्ट वॉच

OTT से लेकर थियेटर तक, इस हफ्ते दमदार फिल्में हुईं रिलीज, ये 5 हैं मस्ट वॉच

5 Must watch Movies this Week: ओटीटी से थिएटर तक फिल्मों का हर हफ्ते मेला लगता है. कई बार तो दर्जनों फिल्में एक साथ रिलीज हो जाती हैं और दर्शक कंफ्यूज हो जाते हैं कि उन्हें कौन सी फिल्म देखनी चाहिए और कौन सी छोड़नी. ऐसे में इस हफ्ते भी ओटीटी से थिएटर तक कई फिल्में रिलीज हुई हैं. लेकिन हम आपको 5 बेहतरीन फिल्मों के बारे में बता रहे हैं, जिसे आप परिवार और दोस्तों के साथ इस वीकेंड एन्जॉय कर सकते हैं. देखिए मस्ट वॉच फिल्मों की लिस्ट…

हैवान

इस लिस्ट में नंबर 1 पर अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म ‘हैवान’ का नाम है. अगर आप कुछ हटकर देखना पसंद करते हैं तो प्रियदर्शन स्टाइल में कुछ नयापन देखने के लिए इस फिल्म में मिलता है. अक्षय और सैफ अली खान की जोड़ी ने भी 18 साल बाद इसके जरिए स्क्रीन शेयर किया है तो ये भी अपने आप में बेहतरीन की 90s का पेयर मिलेगा. इसकी सबसे दिलचस्प बात है कि ये एक क्राइम सस्पेंस थ्रिलर फिल्म है. इसे पॉजिटिव रिव्यू भी मिले हैं. एबीपी की ओर से इसे 3.5 स्टार भी दिए गए हैं. ऐसे में इसे आप मस्ट वॉच लिस्ट में शामिल कर सकते हैं.

OTT से लेकर थियेटर तक, इस हफ्ते दमदार फिल्में हुईं रिलीज, ये 5 हैं मस्ट वॉच

यह भी पढ़ें: ‘हैवान’ मूवी रिव्यू: ‘अनाड़ी से खिलाड़ी’ बने सैफ, तो अक्षय कुमार ने कर दिया हैरान

धमाल 4

ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर ‘धमाल 4’ को हाल ही में रिलीज किया गया है. फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर शानदार रिस्पांस मिला था. सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म का इंडिया नेट कलेक्शन 167.88 करोड़ और वर्ल्डवाइड कलेक्शन 230.17 करोड़ रहा था. ऐसे में अब ओटीटी पर आने के बाद ये टॉप 10 ट्रेंडिंग लिस्ट में भी बनी हुई है. ऐसे में अगर आप कॉमेडी ड्रामा फिल्मों को शौकीन हैं तो इसे देख सकते हैं. इसे अपनी मस्ट वॉच लिस्ट में शामिल कर सकते हैं.

OTT से लेकर थियेटर तक, इस हफ्ते दमदार फिल्में हुईं रिलीज, ये 5 हैं मस्ट वॉच

घमासान

मस्ट वॉच लिस्ट में एक और क्राइम ड्रामा फिल्म का नाम शामिल है, जिसे आप घर बैठे ओटीटी पर देख सकते हैं. इसे जी5 पर रिलीड किया गया है. इसका निर्देशन तिग्मांशु धूलिया ने किया है. इसमें अहम रोल में अरशद वारसी ने प्ले किया है, जो कि महाराज नाम के बेरहम डकैत लीडर होते हैं. ऐसे में ये एक शानदार क्राइम ड्रामा फिल्म है, जो ओटीटी पर आते ही सोशल मीडिया पर भी छा गई है. इसकी लोग तारीफ कर रहे हैं. अरशद वारसी का अलग अवतार देखने के लिए मिला है.

OTT से लेकर थियेटर तक, इस हफ्ते दमदार फिल्में हुईं रिलीज, ये 5 हैं मस्ट वॉच

यह भी पढ़ें: ‘हनुमान अंश’ समेत माइथोलॉजी की 5 मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्में, एक ने कमाया 8407% प्रॉफिट

विश्वनाथ एंड संस

वहीं, अगर रोमांटिक ड्रामा फिल्मों के शौकीन हैं तो आपके लिए ‘विश्वनाथ एंड संस’ एक अच्छा ऑप्शन हो सकती है. सूर्या और ममिता बैजू स्टारर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई की थी. दर्शकों और क्रिटिक्स से भी पॉजिटिव रिव्यूज मिले हैं. इसमें 40 साल के एक सफल बिजनेसमैन की कहानी को दिखाया गया है, जो ओलंपिक पिस्टल शूटर की कहानी को बताता है. एक्टर सूर्या लीड रोल में हैं और वो सरोगेट मदर के जरिए पिता बनते हैं, तो उनकी लाइफ में नया टर्निंग पॉइंट आता है. फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

OTT से लेकर थियेटर तक, इस हफ्ते दमदार फिल्में हुईं रिलीज, ये 5 हैं मस्ट वॉच

मिर्जापुर द मूवी

क्राइम ड्रामा फिल्म ‘मिर्जापुर द मूवी’ की रिलीज को एक हफ्ता से ज्यादा हो चुका है. फिल्म अभी भी बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई कर रही है. कोईमोई के अनुसार, 90 करोड़ इस फिल्म का बजट था और अब तक ये 150 करोड़ की कमाई का आंकड़ा भी पार कर चुकी है. ऐसे में अगर क्राइम ड्रामा देखना चाहते हैं तो देख सकते हैं. इतना ही नहीं, ये प्राइम वीडियो की सीरीज ‘मिर्जापुर’ का फिल्म वर्जन है तो ये अलग अनुभव है. ऐसा एक्सपेरिमेंट पहली बार किया गया है. इसके जरिए कालीन भैया, गुड्डू पंडित और मुन्ना भैया बड़े पर्दे पर भी छा गए हैं.

OTT से लेकर थियेटर तक, इस हफ्ते दमदार फिल्में हुईं रिलीज, ये 5 हैं मस्ट वॉच



Source link
#OTT #स #लकर #थयटर #तक #इस #हफत #दमदर #फलम #हई #रलज #य #ह #मसट #वच

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *