मदुरै:मीनाक्षी अम्मन मंदिर के पास थिएटर में लगी आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर तैनात; राहत-बचाव कार्य जारी – Tamil Nadu Massive Fire Broke Out At Central Theatre Near The Meenakshi Amman Temple In Madurai

मदुरै:मीनाक्षी अम्मन मंदिर के पास थिएटर में लगी आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर तैनात; राहत-बचाव कार्य जारी – Tamil Nadu Massive Fire Broke Out At Central Theatre Near The Meenakshi Amman Temple In Madurai

तमिलनाडु के मदुरै में प्रसिद्ध मीनाक्षी अम्मन मंदिर के पास शुक्रवार देर शाम एक पुराने थिएटर में अचानक भीषण आग लग गई। आग सेंट्रल थिएटर की इमारत में लगी, जो लंबे समय से बंद पड़ा था और फिलहाल गोदाम के तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा था। आग लगने के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आग देखते ही आसपास के लोगों ने इसकी सूचना दमकल विभाग को दी। कुछ ही देर में पांच से ज्यादा फायर स्टेशनों से दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। दमकलकर्मी आग बुझाने में जुटे हैं। साथ ही आसपास मौजूद दुकानों और दूसरी इमारतों तक आग को पहुंचने से रोकने के लिए भी लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।




बताया जा रहा है कि थिएटर परिसर में आग अचानक भड़की और देखते ही देखते इमारत के बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। आग की ऊंची लपटों के साथ इलाके में घना धुआं फैल गया। मंदिर के आसपास का क्षेत्र काफी व्यस्त रहता है, ऐसे में आग की खबर से स्थानीय लोगों और दुकानदारों में भी चिंता बढ़ गई। फिलहाल आग में किसी व्यक्ति के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग से थिएटर की इमारत और अंदर रखे सामान को कितना नुकसान हुआ है, इसका आकलन अभी नहीं किया गया है। फिलहाल आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। 

Source link
#मदरमनकष #अममन #मदर #क #पस #थएटर #म #लग #आग #दमकल #क #कई #गडय #मक #पर #तनत #रहतबचव #करय #जर #Tamil #Nadu #Massive #Fire #Broke #Central #Theatre #Meenakshi #Amman #Temple #Madurai

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *