इंदौर में चलती कार बनी आग का गोला, अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर । शहर के चोइथराम इलाके में शनिवार दोपहर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब सड़क पर चल रही एक कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया। इस दौरान चालक कार के अंदर ही फंस गया और आग की चपेट में आने से बुरी तरह झुलस गया। मौके पर मौजूद ट्रैफिक पुलिस जवानों ने समय रहते कांच तोड़कर चालक को बाहर निकाला और उसकी जान बचाने के लिए तत्काल अस्पताल पहुंचाया।

घटना शनिवार दोपहर चोइथराम चौराहे की है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार सामान्य रूप से सड़क पर चल रही थी, तभी अचानक उसमें आग लग गई। कुछ ही पलों में आग तेजी से फैल गई। चालक ने कार से बाहर निकलने की कोशिश की, लेकिन आग के बीच उसके लिए बाहर निकलना मुश्किल हो गया।

सभी गेट हुए लॉक, कांच तोड़कर निकाला चालक

घटना के समय ट्रैफिक थाना जोन-4 के टीआई सुमित बिलोनिया अपनी टीम के साथ चोइथराम चौराहे पर यातायात व्यवस्था संभाल रहे थे। कार में आग लगती देख पुलिस जवान तुरंत मौके पर पहुंचे।

टीआई बिलोनिया ने आरक्षक विजय, प्रधान आरक्षक कमल और एएसआई जेपी तिवारी की मदद से चालक को बाहर निकालने का प्रयास किया। कार के सभी गेट लॉक हो चुके थे। जवानों ने गेट खोलने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने कार का कांच तोड़कर अंदर फंसे चालक को बाहर निकाला।

60 प्रतिशत झुलसा चालक, सीपीआर देते हुए अस्पताल पहुंचाया

कार से बाहर निकाले जाने तक चालक गंभीर रूप से झुलस चुका था। उसकी हालत को देखते हुए पुलिस जवानों ने बिना समय गंवाए उसे लोडिंग रिक्शा में बैठाया और सीपीआर देते हुए निजी अस्पताल लेकर पहुंचे।

घायल की पहचान रुपेश पिता दुलीचंद यादव, निवासी गायत्री नगर के रूप में हुई है। डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद बताया कि रुपेश करीब 60 प्रतिशत झुलस गया है। फिलहाल उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है और उसकी हालत पर डॉक्टर लगातार नजर रख रहे हैं।

घटना के बाद चौराहे पर लगा जाम

चलती कार में आग लगने के बाद चोइथराम चौराहे पर कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ। सड़क पर कार धू-धूकर जलने के कारण आसपास के वाहन रुक गए और देखते ही देखते जाम की स्थिति बन गई। ट्रैफिक पुलिस ने तत्काल मोर्चा संभालकर वाहनों को व्यवस्थित किया।

पुरानी कार में शॉर्ट सर्किट की आशंका

टीआई सुमित बिलोनिया के मुताबिक, कार पुरानी थी और प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की आशंका है। हालांकि आग लगने की वास्तविक वजह जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।

यह भी पढ़ें- इंदौर में चलती कार बनी आग का गोला, फ्लाईओवर पर धुआं उठते ही बाहर कूदा ड्राइवर, देखते ही देखते जलकर खाक हुई गाड़ी

Source link
#इदर #म #चलत #कर #बन #आग #क #गल #अदर #फस #चलक #टरफक #पलस #न #कच #तडकर #बचय

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *