दिल्ली के भारत मंडपम में आज ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान कई जबरदस्त तस्वीरें सामने आईं। चूंकि ब्रिक्स की अध्यक्षता इस साल भारत के पास है, इसलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मेहमानों के स्वागत में काफी व्यस्त रहे। हालांकि, इस सम्मेलन के दौरान कई ऐसी तस्वीरें सामने आईं, जो कि नेताओं की कार्यशैली और उनकी बॉडी लैंग्वेज के बारे में काफी कुछ कह गईं। फिर चाहे नेताओं के आगमन के समय उनके विमान से उतरने की चाल हो या स्वागत के दौरान उनके पीएम मोदी से मिलने का अंदाज।
तस्वीरों पर नजर डाली जाए तो पीएम मोदी की सबसे बेहतरीन जुगलबंदी रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो के साथ दिखी। स्वागत के दौरान सिर्फ सुबियांतो ही ऐसे नेता रहे, जिन्हें मोदी ने गले लगाया। वहीं, शी जिनपिंग अपने चिर-परिचित कम अभिव्यक्ति दर्शाने वाले अंदाज में दिखे। ब्रिक्स सम्मेलन पर करीब से नजर रख रहे जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) के प्रोफेसर डॉ. संजय पांडेय ने 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी और वैश्विक नेताओं के चाल-चलन और रवैये के बारे में अमर उजाला से बात की।
Source link
#बरकसगभर #अदज #छड #हस #जनपग #सवगत #क #दरन #पएम #मद #न #सरफ #इस #नत #क #लगय #गल #तसवर #Brics #Summit #Delhi #Narendra #Modi #Jinping #Vladimir #Putin #Prabowo #Subianto #Body #Language #Decoded #Photos



