न्यूज डायरी:असम कांग्रेस के प्रभारी भूपेश बघेल ने की समीक्षा बैठक; बंगाल उपचुनाव में वाम दल के भी उम्मीदवार – National Updates 13th Sept Bypolls Candidates Gujarat Bengal Assam North East West South Politics Crime News
“_id”:”6aa61f2f615c45f8aa01eefb”,”slug”:”national-updates-13th-sept-bypolls-candidates-gujarat-bengal-assam-north-east-west-south-politics-crime-news-2026-09-13″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”न्यूज डायरी: असम कांग्रेस के प्रभारी भूपेश बघेल ने की समीक्षा बैठक; बंगाल उपचुनाव में वाम दल के भी उम्मीदवार”,”category”:”title”:”India News”,”title_hn”:”देश”,”slug”:”india-news”
आज की बड़ी खबरें। – फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस के नेतृत्व वाले विपक्षी गठबंधन ने शनिवार को असम से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर बैठक की। इसमें भाजपा और सांप्रदायिक शक्तियों के खिलाफ एकजुट होकर लड़ने का संकल्प लिया गया। अखिल भारतीय कांग्रेस समिति (एआईसीसी) के महासचिव और असम कांग्रेस के नए प्रभारी भूपेश बघेल की मौजूदगी में हुई इस बैठक में राजनीति के अलावा ऊपरी असम के तीन जिलों में आई भयंकर बाढ़ पर भी चर्चा हुई। बघेल ने कांग्रेस नेताओं के साथ नागांव लोकसभा उपचुनाव की रणनीति पर भी अलग से बैठक की। कांग्रेस नेताओं ने बाढ़ को “मानव निर्मित” और “सिंडिकेट का परिणाम” बताते हुए जनता के बीच ले जाने तथा स्थायी समाधान की दिशा में काम करने का फैसला किया। उन्होंने बाढ़ पीड़ितों को पर्याप्त सरकारी सहायता न मिलने पर चिंता व्यक्त की और तत्काल मदद की मांग की। बैठक में काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान के पास प्रस्तावित पांच सितारा होटल के विरोध में जेल में बंद आदिवासी नेता प्रणब डोले की रिहाई की मांग का प्रस्ताव भी पारित हुआ। काजीरंगा पर्यावरण-संवेदनशील क्षेत्र को कम करने के प्रस्ताव पर भी चर्चा की गई। आगामी उपचुनावों में भाजपा और एआईयूडीएफ के खिलाफ एकजुट होकर लड़ने का संयुक्त प्रस्ताव भी पारित हुआ। लोकतंत्र और जन अधिकारों की रक्षा के लिए समान विचारधारा वाले दलों से संवाद जारी रखने का निर्णय लिया गया और अगली बैठक जल्द बुलाने पर भी सहमति बनी। इस बैठक में गौरव गोगोई, सहित कई नेता शामिल रहे।
बंगाल उपचुनाव में वाम दल के कितने प्रत्याशी
पश्चिम बंगाल में छह अक्तूबर को विधानसभा उपचुनाव कराए जाने हैं। उपचुनावों में वाम दल के प्रत्याशी भी किस्मत आजमा रहे हैं। सीपीआई (एम) ने रेजिनगर विधानसभा क्षेत्र से अधिवक्ता सईद असद अली को मैदान में उतारा है, जबकि सीपीआई ने नंदीग्राम विधानसभा क्षेत्र से शांति गोपाल गिरि को उम्मीदवार बनाया है।