205 करोड़ कमाए, फिर भी हाथ से निकला ऑस्कर… Hanuman Ansh की प्रोड्यूसर ने बताई ऐसी वजह, सुनकर पकड़ लेंगे सिर

205 करोड़ कमाए, फिर भी हाथ से निकला ऑस्कर… Hanuman Ansh की प्रोड्यूसर ने बताई ऐसी वजह, सुनकर पकड़ लेंगे सिर



205 करोड़ कमाए, फिर भी हाथ से निकला ऑस्कर… Hanuman Ansh की प्रोड्यूसर ने बताई ऐसी वजह, सुनकर पकड़ लेंगे सिर

Hanuman Ansh: बॉक्स ऑफिस पर ‘हनुमान अंश’ की कहानी किसी सरप्राइज से कम नहीं है. फिल्म ने शुरुआत में भले ही धीमी रफ्तार पकड़ी, लेकिन लोगों को पसंद आने के बाद इसकी कमाई लगातार बढ़ती गई और अब फिल्म करीब 205 करोड़ रुपये कमा चुकी है. खास बात ये है कि करीब 2 करोड़ रुपये में बनी इस फिल्म को ऑस्कर के लिए भेजने की मांग भी उठ रही थी. लेकिन अब फिल्म ऑस्कर की रेस से बाहर हो गई है. इसकी वजह किसी ने फिल्म को रिजेक्ट किया, ऐसा बिल्कुल नहीं है, बल्कि टीम से ही ऐसी चूक हो गई कि ऑस्कर का मौका हाथ से निकल गया. आखिर पूरा मामला क्या है, आइए बताते हैं.

ऑस्कर के लिए क्यों नहीं भेजी गई ‘हनुमान अंश’?

हनुमान अंश’ की टीम के पास ऑस्कर के लिए फिल्म भेजने का मौका था, लेकिन वह तय समय तक अपना आवेदन नहीं कर पाई. प्रोड्यूसर नम्रता सिंह ने खुद बताया कि आखिर ऐसा क्यों हुआ.

बॉलीवुड हंगामा से बातचीत में नम्रता ने कहा कि टीम को ऑस्कर के लिए फिल्म सबमिट करने की प्रक्रिया के बारे में ही पता नहीं था. जब तक उन्हें इसकी जानकारी मिली, तब तक आखिरी तारीख निकल चुकी थी.

ये भी पढ़ें: Hanuman Ansh देखकर छलक पड़े सुशांत सिंह राजपूत की बहन के आंसू, बोलीं- खूबसूरत एहसास पैदा करती है

‘हमें पता ही नहीं था’, प्रोड्यूसर ने बताई वजह

नम्रता सिंह के मुताबिक, 7 सितंबर फिल्म को ऑस्कर के लिए सबमिट करने की आखिरी तारीख थी. लेकिन टीम को इस बारे में समय पर जानकारी नहीं मिल पाई.

उन्होंने बताया कि बाद में उन्हें कई लोगों के फोन आए और पूछा गया कि फिल्म को ऑस्कर के लिए क्यों नहीं भेजा गया. नम्रता ने कहा कि उनकी टीम बहुत छोटी है और इस समय फिल्म से जुड़े कई काम एक साथ चल रहे हैं.

यानी मामला ये नहीं था कि टीम ने फिल्म को ऑस्कर के लिए भेजना नहीं चाहा. असल में उन्हें सबमिशन की प्रक्रिया और डेडलाइन के बारे में ही पता नहीं था.

ये भी पढ़ें: 'हनुमान अंश' की सफलता का क्रेडिट अनुप्रिया नागर ने इस शख्स को दिया, बोलीं- बड़े भाई की तरह हर कदम पर रहे साथ

अभी दूसरी भाषाओं में भी पहुंच रही है फिल्म

फिलहाल टीम का ध्यान फिल्म को ज्यादा से ज्यादा दर्शकों तक पहुंचाने पर है. अभी ‘हनुमान अंश’ को तेलुगु में डब किया गया है और बाकी भाषाओं में काम चल रहा है.

नम्रता ने बताया कि टीम फिल्म को अलग-अलग जरूरत वाले दर्शकों के लिए भी आसान बनाने पर काम कर रही है, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इसे देख सकें.

नीम करौरी बाबा की कहानी से प्रेरित है फिल्म

‘हनुमान अंश’ एक आध्यात्मिक फिल्म है, जो नीम करौरी बाबा, जिन्हें महाराज जी के नाम से भी जाना जाता है, के जीवन और उनकी सीख से प्रेरित है.

फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे एक युवा भगवान राम की तलाश में निकलता है और आगे चलकर एक आध्यात्मिक गुरु के रूप में अपनी पहचान बनाता है. फिल्म में शोभिनव सत्या ने नीम करौरी बाबा का किरदार निभाया है, जबकि उनके युवा रूप का किरदार विहान शेडगे ने निभाया है. फिल्म का निर्देशन विशाल चतुर्वेदी ने किया है.

The post 205 करोड़ कमाए, फिर भी हाथ से निकला ऑस्कर… Hanuman Ansh की प्रोड्यूसर ने बताई ऐसी वजह, सुनकर पकड़ लेंगे सिर appeared first on Prabhat Khabar.



Source link

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *