
मामला एक फ्लैट की जमीन धंसने तक सीमित नहीं है। 15 वर्ष पुरानी बिल्डिंग, 1288 आवासीय इकाइयां, दो फ्लैट की जर्जर स्लैब और इससे पूर्व कॉलम झुकने की घटना… ये सभी तथ्य बिल्डिंग की गुणवत्ता और रखरखाव पर गंभीर सवाल खड़े करते हैं। निर्माण के कुछ ही वर्षों बाद परिसर में संरचनात्मक समस्याएं सामने आने लगी थीं तो समय रहते व्यापक तकनीकी जांच क्यों नहीं हुई? अब नगर निगम ने मरम्मत का प्रस्ताव बनाने के साथ निर्माण गुणवत्ता की जांच की बात कही है। जांच में यह भी स्पष्ट होना जरूरी है कि जर्जरता की वजह निर्माण की गुणवत्ता है, रखरखाव की कमी है या जमीन के अंदर की कोई तकनीकी समस्या।
Source link
#स #रह #थ #अचनक #धस #गई #जमन #बसतर #क #सथ #गडढ #म #सम #गय #परवर #इदर #क #बलडग #म #हदस #Indore #Flat #Floor #Caved #Case #Mayor #Incharge #Repair #Order


