LG Smart TVs को लेकर एक जांच में Wi-Fi नेटवर्क पर जुड़े Devices को Scan करने और Security Vulnerability के जरिए स्क्रीन बंद होने पर Audio Capture किए जाने का दावा किया गया है। आइए आपको इस बारे में बताएं।

रिसर्चर्स ने एक compromised LG TV पर परफॉर्म करके दिखाया कि सुरक्षा खामी का फायदा उठाकर टीवी का माइक्रोफोन स्क्रीन बंद या स्टैंडबाय कंडीशन में भी ऑडियो कैप्चर कर सकता है।
Smart TV अब सिर्फ टीवी चैनल और OTT कंटेंट देखने तक लिमिटेड नहीं हैं। इनमें इंटरनेट कनेक्टिविटी, माइक्रोफोन, ऐप्स और कई तरह के स्मार्ट फीचर्स मौजूद होते हैं। हालांकि, अब LG Smart TV को लेकर सामने आई एक नई जांच ने यूजर्स की प्राइवेसी पर सवाल खड़े कर दिए हैं। Gamers Nexus, Level1Techs और इंडिपेंडेंट सिक्योरिटी रिसर्चर्स की जांच के मुताबिक, कुछ LG टीवी घर के Wi-Fi नेटवर्क से जुड़े दूसरे डिवाइसेज की जानकारी जुटा सकते हैं और एक सुरक्षा खामी के चलते टीवी के स्क्रीन ऑफ या स्टैंडबाय में होने पर भी ऑडियो कैप्चर किया जा सकता है।
सम्बंधित सुझाव

37% OFF

LG Smart Monitor 80cm (32 in) w/webOS Platform for Smart TV Experience, FHD 1920×1080, IPS, HDR10, Bluetooth, Screen Mirroring, Built-in Channels, ThinQ, 5Wx2 Speakers, HDMIx2, USB, 32SR50F, White
LG Smart Monitor 80cm (32 in) w/webOS Platform for Smart TV Experience
FHD 1920×1080
IPS

खरीदिये
रिसर्चर्स के मुताबिक, चेक किए गए LG Smart TV आसपास के नेटवर्क पर मौजूद स्मार्टफोन, कंप्यूटर, प्रिंटर और दूसरे स्मार्ट होम डिवाइसेज को पहचान सकते हैं। इसके अलावा टीवी आसपास उपलब्ध Wi-Fi नेटवर्क के नाम और सिग्नल से जुड़ी जानकारी भी देख सकता है। इस तरह की जानकारी को Viewing Data और Advertising ID जैसे डाटा के साथ जोड़ा जाए तो किसी घर में इस्तेमाल होने वाले डिवाइसेज और लोगों की देखने की आदतों का प्रोफाइल तैयार किया जा सकता है।
ACR टेक्नोलॉजी भी है महत्वपूर्ण
मामले में Automatic Content Recognition यानी ACR भी महत्वपूर्ण है। यह टेक्नोलॉजी टीवी पर चल रहे कंटेंट को पहचानने के लिए इस्तेमाल की जाती है। इसके जरिए प्रोग्राम, एडवर्टाइजमेंट और दूसरे कंटेंट की पहचान की जा सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक, इस डेटा का इस्तेमाल पर्सनलाइज्ड कंटेंट और ऐड के लिए किया जा सकता है। हालांकि LG का कहना है कि ACR ऑप्ट-इन फीचर है और यूजर संबंधित अनुमति नहीं देता है तो ACR डेटा का इस्तेमाल ऐड दिखाने के लिए नहीं किया जाता।
स्क्रीन बंद, तब भी ऑडियो रिकॉर्डिंग
रिसर्चर्स ने एक compromised LG TV पर परफॉर्म करके दिखाया कि सुरक्षा खामी का फायदा उठाकर टीवी का माइक्रोफोन स्क्रीन बंद या स्टैंडबाय कंडीशन में भी ऑडियो कैप्चर कर सकता है। इतना ही नहीं, इंटरनेट कनेक्शन ना होने पर ऑडियो को टीवी में स्टोर किया जा सकता है और कनेक्शन दोबारा मिलने पर उसे भेजा जा सकता है। हालांकि इसका मतलब यह नहीं है कि हर LG TV सामान्य परिस्थितियों में स्क्रीन बंद होने पर आपकी बातचीत रिकॉर्ड कर रहा है। यह शो एक compromised टीवी और संभव सुरक्षा खामी के संदर्भ में किया गया था।
सम्बंधित सुझाव

56% OFF
LG24U411A-BN Smartchoice 60 cm (24-inch) Full HD (1920 x 1080) IPS Monitor, 3-Side Virtually Borderless, 1ms MBR, 120Hz, sRGB 99%(Typ.), HDR10, Reader Mode, Flicker Safe, VGA, HDMI, Slim Stand, Black
LG24U411A-BN Smartchoice 60 cm (24-inch) Full HD (1920 x 1080) IPS Monitor
3-Side Virtually Borderless
1ms MBR
खरीदिये
ये काम अभी कर सकते हैं यूजर्स
फिलहाल LG TV यूजर्स को अपनी Privacy Settings जरूर चेक कर लेनी चाहिए। जरूरत ना होने पर ACR, Viewing Information Collection, Personalised Advertising और Voice Recognition जैसे फीचर्स को बंद किया जा सकता है। टीवी को अलग Guest या IoT Wi-Fi Network पर रखना और जरूरत न होने पर राउटर में UPnP बंद करना भी सुरक्षा को बेहतर कर सकता है।
LG ने इन दावों को गलत बताया है कि उसके टीवी आस-पास की बातें सुनते हैं
LG ने ‘टॉम्स हार्डवेयर’ (Tom’s Hardware) को दिए एक बयान में कहा कि यह दावे सच नहीं हैं। कंपनी के अनुसार, उसके टीवी सिर्फ दो खास स्थितियों में ही वॉयस डेटा प्रोसेस करते हैं: जब आप रिमोट पर वॉयस बटन दबाकर रखते हैं, या जब ‘फार-फील्ड वॉयस रिकग्निशन’ फीचर चालू होता है और टीवी ‘वेक वर्ड’ (“Hi LG”) सुनता है।
इन स्थितियों के अलावा, LG का कहना है कि टीवी आस-पास हो रही बातचीत को न तो इकट्ठा करते हैं और न ही रिकॉर्ड करते हैं। ‘वेक वर्ड’ का पता लगाने के लिए इस्तेमाल किया गया कोई भी ऑडियो डिवाइस पर ही रहता है और अगर कोई मैच नहीं मिलता है तो उसे डिलीट कर दिया जाता है; LG के सर्वर पर कुछ भी नहीं भेजा जाता है।
LG ने माना कि उसके स्मार्ट टीवी एक ही लोकल नेटवर्क पर मौजूद दूसरे डिवाइस को स्कैन कर सकते हैं। उसने इसे एक सामान्य फीचर बताया जिसका इस्तेमाल कई स्मार्ट टीवी और कनेक्टेड होम प्रोडक्ट्स डिवाइस कनेक्शन और कंटेंट शेयरिंग के लिए करते हैं। ACR के मामले में, कंपनी ने कहा कि यह एक ऑप्शनल सेटिंग है जिसके लिए यूजर की सहमति जरूरी है और इसे बंद भी किया जा सकता है। ACR से मिले डेटा का इस्तेमाल विज्ञापन के लिए तब तक नहीं किया जाता जब तक आप खास तौर पर इसकी इजाजत न दें।
LG ने जोर देकर कहा कि प्राइवेसी सेटिंग्स पर यूजर्स का ही कंट्रोल होता है और वे सुरक्षा पर लगातार नजर रखते हैं और उसे अपडेट करते रहते हैं। उन्होंने वीडियो में किए गए हर छोटे-मोटे दावे का जवाब नहीं दिया, लेकिन बयान में साफ तौर पर प्राइवेसी से जुड़ी सबसे बड़ी चिंता – यानी लगातार छिपकर बातें सुनने – पर ध्यान दिया गया है और लोगों को भरोसा दिलाने की कोशिश की गई है कि ऐसा कुछ नहीं हो रहा है।
Source link
#आपक #बडरम #म #त #नह #बद #हन #पर #भ #कर #रह #रकरडग #गरहक #म #मच #हडकप #Gadgets #Hindi #News

