पुलकित सम्राट ने कृति खरबंदा से कर ली सगाई? एक्ट्रेस को बाहों में भरा, हाथों में दिखी रिंग, Celebs Hindi News

पुलकित सम्राट ने कृति खरबंदा से कर ली सगाई? एक्ट्रेस को बाहों में भरा, हाथों में दिखी रिंग, Celebs Hindi News

लाइव हिन्दुस्तान
share

पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा की जोड़ी को फैंस बहुत पसंद करते हैं। दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के साथ रोमांटिक फोटोज शेयर कर एक-दूसरे पर प्यार लुटाते रहते हैं।

pulkit samrat and kriti kharbanda engaged

पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा काफी सालों से रिलेशनशिप में हैं। कई बार दोनों की शादी की खबरें आई हैं, लेकिन बाद में वो सिर्फ अफवाह निकलती। हालांकि अब दोनों की एक कुछ फोटोज सामने आई हैं जिसके बाद कहा जा रहा है कि पुलकित और कृति ने सगाई कर ली है। हालांकि दोनों की तरफ से ऑफिशयल अनाउंसमेंट नहीं हुई है।

फोटोज वायरल

दरअसल, पुलकित ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक फोटो शेयर की है जिसे उनके किसी दोस्त ने शेयर किया है। उन फोटोज में आप देखेंगे कि कृति और पुलकित ट्रेडिशनल लुक में नजर आ रहे हैं। वहीं दोनों के हाथों में रिंग दिख रही है। इन फोटोज को देखकर फैंस चाहते हैं कि दोनों जल्द ही गुड न्यूज दे दें सगाई की।

शादी पर बोले थे पुलकित

बता दें कि एक बार पुलकित से शादी को लेकर सवाल किया गया था तो उन्होंने कहा था कि जब 2 लोग बेस्ट फ्रेंड्स की तरह रहते हैं तो चीजें काफी सही होती हैं क्योंकि तब अगर लड़ाई होती भी हैं तो वो क्यूट होती हैं। शादी 2 लोगों की इक्वेशन को बदल देती है। कृति को लेकर उन्होंने कहा था, कृति के अपने लाइफ में होने को लेकर मैं खुद को काफी खुशनसीब मानता हूं। वह मुझे ट्रैक पर रखती हैं। अभी हम खुद को बेस्ट करने की कोशिश कर रहे हैं ताकि फिर एक-दूसरे के लिए बेहतर हो सकें।

प्रोफेशनल लाइफ

पुलकित और कृति की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो पुलकित लास्ट फिल्म फुकरे 3 में नजर आए थे जिसे काफी पसंद किया गया था। फिल्म ने 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी। अब पुलकित फिल्म सुस्वागतम खुशामदीद में नजर आएंगे। इस फिल्म में पुलकित के साथ कटरीना की बहन इसाबेल कैफ नजर आएंगी। वहीं कृति की बात करें तो वह लास्ट फिल्म 14 फेरे में नजर आई थीं विक्रांत मैसी के साथ। यह फिल्म 2021 में रिलीज हुई थी। इसके बाद कृति किसी फिल्म में नहीं दिखीं।

Source link
#पलकत #समरट #न #कत #खरबद #स #कर #ल #सगई #एकटरस #क #बह #म #भर #हथ #म #दख #रग #Celebs #Hindi #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *