राजस्थान में शिक्षा मंत्री के इलाके में चल गई झाड़ू, BJP की हार पर केजरीवाल दे रहे CJP को क्रेडिट, Rajasthan Hindi News

राजस्थान में शिक्षा मंत्री के इलाके में चल गई झाड़ू, BJP की हार पर केजरीवाल दे रहे CJP को क्रेडिट, Rajasthan Hindi News

राजस्थान के बारां नगर परिषद चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 60 में से 31 सीटें जीतकर बहुमत हासिल किया है। AAP की जीत पर अरविंद केजरीवाल ने इसे बदलाव की हवा बताया। केजरीवाल कॉकरोच जनता पार्टी का नाम लिए बगैर उसे क्रेडिट देते नजर आए।

राजस्थान में शिक्षा मंत्री के इलाके में चल गई झाड़ू, BJP की हार पर केजरीवाल दे रहे CJP को क्रेडिट, Rajasthan Hindi News

राजस्थान में शिक्षा मंत्री के इलाके में चल गई झाड़ू, BJP की हार पर केजरीवाल दे रहे CJP को क्रेडिट

राजस्थान में 309 नगर निकायों में हुए सदस्य पदों के चुनावी नतीजे आज सामने आ रहे हैं। राज्य के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के क्षेत्र बारां से भाजपा के लिए ये नतीजे निराश करने वाले रहे। वहीं आम आदमी पार्टी के खेमे में खुशी के लड्डू बंटते नजर आ रहे हैं। आप संयोजक अरविंद केजरीवाल इस जीत का क्रेडिट नाम लिए बगैर कॉकरोच जनता पार्टी को देते नजर आ रहे हैं। आप ने यहां की 31 सीटों पर जीत दर्ज की। केजरीवाल ने इसे बदलाव की हवा बताया है।

शिक्षा मंत्री के इलाके में चली झाड़ू

केजरीवाल ने एक्स पर ट्वीट करते हुए लिखा- ‘राजस्थान में भी अब बदलाव की हवा चलने लगी है। शिक्षा मंत्री के इलाके बारां में झाड़ू चल गई है और आम आदमी पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है।’ इसके बाद केजरीवाल नाम लिए बगैर कॉकरोच जनता पार्टी द्वारा किए गए कामों का जिक्र कर उन्हें क्रेडिट देते दिखाई दिए।

नाम लिए बगैर CJP को दे रहे क्रेडिट

केजरीवाल ने लिखा- ‘पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर राजस्थान के खस्ताहाल सरकारी स्कूलों के वीडियो लगातार वायरल हो रहे थे। लोगों में बहुत गुस्सा है।’ दरअसल, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद से कॉकरोच जनता पार्टी स्कूल सुधार अभियान चला रही है, जिसके तहत राज्य के सरकारी स्कूलों की बदहाल व्यवस्था पर सरकार पर निशाना साध रहे हैं।

कांग्रेस-भाजपा दोनों ने बेड़ा गर्क किया

सरकारी स्कूलों के वीडियो का जिक्र करते हुए केजरीवाल ने भाजपा और कांग्रेस दोनों पर निशाना साधा। केजरीवाल ने आगे लिखा- ‘कांग्रेस और बीजेपी ने पूरे राज्य का बेड़ा गर्क कर दिया है। लोग बीजेपी-कांग्रेस की जुगलबंदी से तंग आ चुके हैं। अब लोगों के पास ‘आप’ के रूप में एक मजबूत विकल्प है।’

जानिए बारां में कौन बना किंग?

बारां नगर परिषद के चुनावों की मतगणना गवर्नमेंट कॉलेज में हुई। नगर परिषद के 60 वार्डों में से आम आदमी पार्टी ने 31 सीट जीतकर स्पष्ट बहुमत हासिल किया है। वहीं, कांग्रेस को 18 और भाजपा को 9 और 2 निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है।

9 सितंबर को हुई थी 76.1% वोटिंग

नगर परिषद के 60 वार्डों में 217 से ज्यादा उम्मीदवार मैदान में थे। बारां नगर परिषद के लिए पहले चरण का मतदान 9 सितंबर को हुआ था। नगर परिषद में 76.1% वोटिंग दर्ज की गई थी। बारां नगर परिषद और पालिकाओं में औसत 83.07% मतदान हुआ था, जो पिछले चुनाव से 3.38% अधिक था। हैं।

Source link
#रजसथन #म #शकष #मतर #क #इलक #म #चल #गई #झड #BJP #क #हर #पर #कजरवल #द #रह #CJP #क #करडट #Rajasthan #Hindi #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *