गर्मी के मौसम में एसी की कूलिंग सिर्फ इनडोर यूनिट पर निर्भर नहीं करती। बल्कि, एसी का आउटडोर यूनिट भी सिस्टम की परफॉर्मेंस में अहम भूमिका निभाता है। आउटडोर यूनिट में कंप्रेसर और कंडेंसर जैसे प्रमुख हिस्से होते हैं। ये यूनिट कमरे से निकाली गई गर्मी को बाहर छोड़ता है।
इसलिए इसे ऐसी जगह लगाना जरूरी है, जहां गर्म हवा आसानी से बाहर निकल सके। अगर यूनिट के आसपास हवा का पर्याप्त प्रवाह नहीं होगा, तो सिस्टम को गर्मी बाहर निकालने में परेशानी हो सकती है। तो चलिए जानते हैं एसी के आउटडोर को कहां लगवाना चाहिए। आप अगली स्लाइड्स में इसकी सही जगह के बारे में जान सकते हैं…

2 of 5
कहां लगवाएं AC के आउटडोर यूनिट को?
– फोटो : AdobeStock
क्या आउटडोर को दीवार पर लगा सकते हैं?
- घरों और फ्लैट्स में आउटडोर यूनिट को मजबूत दीवार पर लगा सकते हैं
- पर इस बात का ध्यान रखें कि दीवार इतनी मजबूत होनी चाहिए कि वह यूनिट का वजन और कंपन संभाल सके
- अगर दीवार में यूनिट लगवा रहे हैं, तो इसे दीवार से बिल्कुल चिपकाकर नहीं लगाना चाहिए
- साथ ही ऐसी दीवार चुनें जहां सीधे सूरज की तेज गर्मी कम पड़े।
- साथ ही दीवार ऐसी हो जो बंद न हो ताकि, एसी के आउटडोर से निकलने वाली गर्म हवा आसानी से बाहर निकल सके

3 of 5
कहां लगवाएं AC के आउटडोर यूनिट को?
– फोटो : AdobeStock
क्या एसी के आउटडोर को छत पर लगाना सही है?
- छत पर आउटडोर यूनिट लगाने में आमतौर पर खुली जगह का फायदा मिल सकता है
- अगर छत पर चारों तरफ पर्याप्त जगह और हवा का रास्ता है, तो ये आउटडो को छत पर लगाया जा सकता है
- ध्यान रहे कि आउटडोर को ऐसी जगह न लगवाएं, जहां पर दिन भर तेज धूप आती हो या बारिश का पानी इकट्ठा होता हो

4 of 5
कहां लगवाएं AC के आउटडोर यूनिट को?
– फोटो : AdobeStock
क्या आउटडोर को जमीन पर रख सकते हैं?
- जमीन पर आउटडोर यूनिट रखा जा सकता है, लेकिन उसे सीधे मिट्टी या पानी वाली जगह पर नहीं लगाना चाहिए
- मजबूत और समतल बेस या स्टैंड का इस्तेमाल करना बेहतर होता है
- आउटडोर के आसपास घास, झाड़ियां या दूसरी चीजें हवा के रास्ते को बाधित न करें, इस बात का ध्यान रखें
- बारिश के दौरान पानी जमा होने वाली जगह से भी इसे दूर रखना चाहिए

5 of 5
कहां लगवाएं AC के आउटडोर यूनिट को?
– फोटो : AdobeStock
एसी के आउटडोर को लगाने की सबसे सही जगह कौन सी हो सकती है?
- आप चाहें एसी के आउटडोर यूनिट को छत पर लगवाएं, जमीन में लगवाएं या फिर दीवार पर लगवाएं
- पर आपको इन बातों का ध्यान रखना चाहिए कि एसी के आउटडोर को लगाने की सबसे अच्छी जगह वो है जहां एसी के आउटडोर से निकलने वाली हवा आसानी से बाहर जा सके यानी हवा का प्रवाह सही हो, मजबूत सपोर्ट हो, कम गर्मी का एक्सपोजर हो और जहां पर सर्विस करते समय दिक्कत न हो
- अगर ऐसी जगह है, तो ये एसी के आउटडोर को लगाने की बेस्ट जगह हो सकती है
Source link
#एस #क #आउटडर #यनट #छतदवर #य #जमन #म #स #कह #लगवए #जन #सह #जगह #Install #Outdoor #Unit #Roof #Wall #Ground #Explained



