इंदौर के Dominoes में मिला चूहों का मल, Subway में वेज-नॉनवेज एक साथ, KFC-पिज्जा हट की भी खुली पोल

इंदौर के Dominoes में मिला चूहों का मल, Subway में वेज-नॉनवेज एक साथ, KFC-पिज्जा हट की भी खुली पोल

Indore Food Safety Raid: टीम सपना-संगीता रोड स्थित सबवे रेस्टोरेंट, फोनिक्स सिटाडेल मॉल में संचालित तीन फास्ट फूड संस्थान केएफसी, पिज्जा हट, ला पिनोज़…और पढ़ें

Publish Date: Tue, 15 Sep 2026 10:24:18 PM (IST)Updated Date: Tue, 15 Sep 2026 10:24:18 PM (IST)

इंदौर के Dominoes में मिला चूहों का मल, Subway में वेज-नॉनवेज एक साथ, KFC-पिज्जा हट की भी खुली पोल
खाद्य विभाग की टीम ने किया निरीक्षण।

HighLights

  1. इंदौर के नामी रेस्टोरेंट्स में सेहत से खिलवाड़
  2. 5 बड़े फास्ट फूड संस्थानों पर विभाग का छापा
  3. मॉल से लेकर सपना-संगीता रोड तक हड़कंप

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। शहर में चल रहे होटल, रेस्टोरेंट्स पर खाद्य विभाग की सख्ती जारी है। टीम ने मंगलवार को कई प्रतिष्ठित खाद्य संस्थानों का निरीक्षण किया। टीम सपना-संगीता रोड स्थित सबवे रेस्टोरेंट, फोनिक्स सिटाडेल मॉल में संचालित तीन फास्ट फूड संस्थान केएफसी, पिज्जा हट, ला पिनोज़ पिज्जा और सपना संगीता रोड स्थित डोमिनोज पिज्जा पर पहुंची।

टीम को इन संस्थानों में कई तरह की अनियमितताएं मिली। जाने-माने रेस्टोरेंट खाद्य नियमों को ताक पर रखकर संचालित हो रहे थे। निरीक्षण के दौरान जहां-जहां गड़बड़ियां मिली, विभाग ने सैंपल लेकर नोटिस जारी किए गए हैं।

रेस्टोरेंट्स में गंदगी, वेज-नानवेज साथ मिले

सपना संगीता रोड स्थित सब-वे रेस्टोरेंट में जब टीम जांच के लिए पहुंची तो फ्रिज में वेज और नानवेज फूड एक साथ रखा मिला। फोनिक्स सिटाडेल माल में स्थित केएफसी में निरीक्षण के दौरान टीम को यूएचसी के 4 कंपार्टमेंट्स में से सिर्फ 2 में ही वेज और नानवेज की टैगिंग मिली।

यह भी पढ़ें- इंदौर में राहुल गांधी का होगा शक्ति प्रदर्शन, छात्रों की गूंज कार्यक्रम से पहले रोड शो की तैयारी, QR कोड से मिलेगा प्रवेश

टीम ने 4 खाद्य नमूने लिए

यहीं स्थित पिज्जा हट में फूड हैंडलर्स के मेडिकल फिटनेस रिकॉर्ड्स एफएसएसएआई के मापदंडों के हिसाब से नहीं पाए गए। ला पिनोज पिज्जा में जांच के दौरान टीम को एक्सपायरी डेट की सामग्री मिली। पिज्जा पैकेजिंग में उपयोग होने वाले कार्डबोर्ड बाक्स भी अव्यवस्थित पाए गए। यहां से टीम ने 4 खाद्य नमूने लिए।

जब टीम सपना संगीता रोड स्थित डोमिनो पिज्जा पहुंची तो यहां वेज और नानवेज फूड का साफ-साफ चिन्हांकन नहीं मिला। इतना ही नहीं यहां चूहों का मल भी मिला। इसके बाद टीम ने यहां से खाद्य सामग्रियों के सैंपल लिए।

Source link
#इदर #क #Dominoes #म #मल #चह #क #मल #Subway #म #वजननवज #एक #सथ #KFCपजज #हट #क #भ #खल #पल

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *