इंदौर: राहुल गांधी के लिए इंदौर में रोड शो की तैयारी, एमपी के मुद्दे भी उठाएंगे

राहुल गांधी की इंदौर यात्रा को लेकर कांग्रेस आयोजन स्थल के अलावा दूसरी तैयारियां भी कर रही है। कांग्रेस ने राहुल के एयरपोर्ट से आयोजन स्थल तक रोड शो की योजना भी बनाई है, हालांकि इसके लिए राहुल की टीम से अभी तक सहमति नहीं मिली है। लेकिन कांग्रेस नेता चाहते हैं कि मौसम खुला रहेगा तो रोड शो भी संभव है।




इसकी जिम्मेदारी विधानसभा वार नेताओं को सौंपी जा सकती है। राहुल गांधी 19 सितंबर को इंदौर आएंगे और उसी दिन शाम को दिल्ली के लिए रवाना होंगे। वे पूर्वी रिंग रोड के एक होटल में रुकेंगे। वहां से आयोजन स्थल तक आएंगे।

 

स्कूल, कॉलेजों में जाकर करा रहे रजिस्ट्रेशन

कांग्रेस नेता स्कूल-कॉलेजों में जाकर छात्रों की गूंज कार्यक्रम के लिए रजिस्ट्रेशन करा रहे हैं। इसके अलावा उन इलाकों पर ज्यादा फोकस किया जा रहा है, जहां विद्यार्थी ज्यादा रहते हैं। स्कूल-कॉलेजों के अलावा लाइब्रेरियों और कोचिंग संस्थानों में भी कांग्रेस नेता सक्रिय हैं।

कई बड़े नेता आयोजन की तैयारियों के लिए मंगलवार को ही इंदौर पहुंच चुके हैं। शुक्रवार को प्रदेश और केंद्र स्तर के कुछ कांग्रेस नेता भी इंदौर आ जाएंगे। राहुल गांधी की टीम ने एमपी के ज्वलंत मुद्दों की जानकारी भी मंगाई है।

छात्रों की गूंज के साथ राहुल उन मुद्दों को भी छेड़ सकते हैं।फिलहाल अायोजन स्थल पर डोम खड़े करने का काम जारी है। बड़े मंच से राहुल गांधी विद्यार्थियों को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम शाम छह बजे के बाद शुरू होगा।

Source link
#इदर #रहल #गध #क #लए #इदर #म #रड #श #क #तयर #एमप #क #मदद #भ #उठएग

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *