विजय सेतुपति की ‘महाराजा’ ने रचा इतिहास, हॉलीवुड में बनेगा फिल्म का रीमेक

विजय सेतुपति की ‘महाराजा’ ने रचा इतिहास, हॉलीवुड में बनेगा फिल्म का रीमेक

निथिलन स्वामीनाथन की ‘महाराजा’ साल 2024 में रिलीज हुई थी. विजय सेतुपति और अनुराग कश्यप की इस फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों से अच्छे रिव्यूज मिले थे और इसी के साथ इसने बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार परफॉर्म किया था. वहीं अब ये तमिल फिल्म एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करने जा रही है.

‘महाराजा’ का हॉलीवुड में बनेगा रीमेक
बता दें कि विजय सेतुपति और अनुराग कश्यप स्टारर ‘महाराजा’ का अब हॉलीवुड में रीमेक बनने जा रहा है और ऐसा करने वाली ये तमिल की फिल्म होगी. बुधवार को ‘महाराजा’ के प्रोड्यूसर्स ने अपने सोशल मीडिया पर इसके हॉलीवुड रीमेक की पुष्टि की. उन्होंने लिखा, “एक ऐतिहासिक उपलब्धि! महाराजा हॉलीवुड के एक बड़े स्टूडियो द्वारा बनाई जाने वाली पहली तमिल फिल्म बन गई है.”

 

फैंस ने किया रिएक्ट
वहीं एक तमिल फिल्म के हॉलीवुड रीमेक की खबर ने फैंस को काफी एक्साइटेड कर दिया है. एक ने कमेंट में लिखा , “पूरी टीम के लिए गर्व का पल, खासकर डायरेक्टर निथिलन सर और एक्टर विजय सेतुपति के लिए, प्राउड है, कॉलीवुड हमेशा.” एक और ने लिखा, “यह उपलब्धि सिर्फ डायरेक्टर की वजह से मिली है.” वहीं अब कई लोगों ये भी कयास लगा रहे हैं कि ‘महाराजा’ का सीक्वल भी आ सकता है.

विजय सेतुपति की ‘महाराजा’ ने रचा इतिहास, हॉलीवुड में बनेगा फिल्म का रीमेक

विजय सेतुपति की 'महाराजा' ने रचा इतिहास, हॉलीवुड में बनेगा फिल्म का रीमेक

ये भी पढ़ें:-मंगलवार को फिर ‘हनुमान अंश’ की रही धूम, ‘हैवान’ की हालत हुई बुरी, जानें- ‘मिर्जापुर द मूवी’ का कलेक्शन

‘महाराजा’ बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क के मुताबिक ‘महाराजा’ ने भारत में 72.43 करोड़ की नेट कमाई की थी और दुनिया भर में 199.20 करोड़ का कलेक्शन किया थी. यह 2024 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तमिल फिल्मों में से एक  थी. ‘महाराजा’ को क्रिटिक्स से भी तारीफ़ मिली थी. कई लोगों ने सेतुपति और अनुराग की एक्टिंग के साथ-साथ फिल्म की कहानी की भी तारीफ़ की थी. बता दें कि ये फिल्म ओटीटी पर नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम करने के लिए अवेलेबल हैं. कई ख़बरों के मुताबिक, आमिर खान ने भी इस फिल्म के हिंदी रीमेक के राइट्स हासिल कर लिए हैं. हालांकि इस बारे में अभी कुछ भी ऑफिशियली कंफर्म नहीं हुआ है.

‘महाराजा’ के बारे में
नियो-नॉयर फिल्म ‘महाराजा’ का निर्देशन निथिलन स्वामीनाथन ने किया है और इसे ‘द रूट’, ‘थिंक स्टूडियोज़’ और ‘पैशन स्टूडियोज़’ ने प्रोड्यूस किया है. इसमें सेतुपति, अनुराग, सचना नमिदास, नट्टी सुब्रमण्यम, ममता मोहनदास और अन्य कलाकार हैं.  जून 2024 में रिलीज हुई यह फिल्म एक ऐसे पिता की कहानी थी जो ‘लक्ष्मी’ नाम के एक चोरी हुए डस्टबिन के बारे में पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराता है. बाद में पुलिस को पता चलता है कि वह असल में किसी बहुत ज्यादा गंभीर मामले को लेकर उनके पास आया है.

ये भी पढ़ें:-25 लाख की नेमप्लेट, जानिए-शाहरुख खान के ‘मन्नत’ का मेंटेनेंस और बिजली खर्च



Source link
#वजय #सतपत #क #महरज #न #रच #इतहस #हलवड #म #बनग #फलम #क #रमक

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *