एक्सप्लेनर:क्या है किशाऊ बांध परियोजना; इसकी लागत कितनी, निर्माण पूरा होने के बाद किस राज्य को कितना फायदा? – Explainer: Kishau Dam Project, What Is It, What Will It Cost, And Which States/ut Will Benefit?

एक्सप्लेनर:क्या है किशाऊ बांध परियोजना; इसकी लागत कितनी, निर्माण पूरा होने के बाद किस राज्य को कितना फायदा? – Explainer: Kishau Dam Project, What Is It, What Will It Cost, And Which States/ut Will Benefit?

किशाऊ बहुउद्देशीय परियोजना को लेकर लंबे समय से चली आ रही कवायद अब आगे बढ़ने की स्थिति में है। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली और हरियाणा के मुख्यमंत्रियों ने किशाऊ बहुउद्देशीय परियोजना समझौते पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल की मौजूदगी में हुए इस समझौते के बाद छह राज्यों के बीच परियोजना को लेकर सहमति बनी।


ऐसे में आइए जानते हैं कि क्या है किशाऊ परियोजना? इसकी लागत कितनी है? इससे क्या-क्या लाभ मिलेगा? इस परियोजना का विचार कब आया? यह इतने लंबे साल से क्यों अटकी थी? इससे क्या-क्या प्रभावित होगा? इसे कैसे बनाया जाएगा?

क्या है किशाऊ परियोजना?

किशाऊ बहुउद्देशीय परियोजना टोंस नदी पर प्रस्तावित जल भंडारण और जलविद्युत परियोजना है। टोंस नदी यमुना की सहायक नदी है। परियोजना हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड की सीमा से जुड़े क्षेत्र में है। इसके तहत मानसून के दौरान नदी में आने वाले पानी को बांध के पीछे जमा किया जाएगा और जरूरत के अनुसार नियंत्रित तरीके से छोड़ा जाएगा। 


  • गृह मंत्री अमित शाह के मुताबिक, परियोजना में 232.6 मीटर ऊंचा कंक्रीट का गुरुत्व बांध बनाया जाएगा। 

  • इसकी जल भंडारण क्षमता 1,562 मिलियन घन मीटर होगी। 

  • इससे करीब 97 हजार हेक्टेयर जमीन की सिंचाई होगी और 1,476 मिलियन यूनिट स्वच्छ जलविद्युत पैदा होगी। शाह ने दिल्ली को परियोजना का सबसे बड़ा लाभार्थी बताया है।

  • परियोजना की प्रस्तावित कुल लागत करीब 15,624 करोड़ रुपये है। इसमें जल घटक की लागत करीब 12,096 करोड़ रुपये है।

Source link
#एकसपलनरकय #ह #कशऊ #बध #परयजन #इसक #लगत #कतन #नरमण #पर #हन #क #बद #कस #रजय #क #कतन #फयद #Explainer #Kishau #Dam #Project #Cost #Statesut #Benefit

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *