इंदौर पहुंचे बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के स्वागत में समर्थकों की जुटी भारी भीड़, एयरपोर्ट पर सूची में नाम देखकर नेताओं को मिला प्रवेश

इंदौर पहुंचे बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के स्वागत में समर्थकों की जुटी भारी भीड़, एयरपोर्ट पर सूची में नाम देखकर नेताओं को मिला प्रवेश

भाजपा नेता नितिन नवीन के इंदौर आगमन पर एयरपोर्ट के बाहर कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटी। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने उनकी अगवानी की। देपालपुर कार्यकर्ता सबसे प…और पढ़ें

Publish Date: Thu, 17 Sep 2026 01:34:46 PM (IST)Updated Date: Thu, 17 Sep 2026 02:40:03 PM (IST)

इंदौर पहुंचे बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के स्वागत में समर्थकों की जुटी भारी भीड़, एयरपोर्ट पर सूची में नाम देखकर नेताओं को मिला प्रवेश
BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष पहुंचे इंदौर।

HighLights

  1. नितिन नवीन के स्वागत के लिए एयरपोर्ट पर भीड़ जुटी।
  2. मुख्यमंत्री मोहन यादव उनकी अगवानी के लिए पहुंचे।
  3. वीआईपी लाउंज में सूची देखकर प्रवेश दिया जा रहा।

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर: भाजपा के राष्ट्रीय नेता नितिन नवीन इंदौर पहुंच गए हैं। उनके आगमन को लेकर देवी अहिल्याबाई होल्कर एयरपोर्ट पर कार्यकर्ताओं का भारी हुजूम उमड़ा था। एयरपोर्ट परिसर के बाहर समर्थकों और मीडिया का जमावड़ा लग गया।

प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव खुद उनकी अगवानी के लिए एयरपोर्ट पहुंचे थे। सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए वीआईपी लाउंज में केवल सूची में नाम देखकर ही प्रवेश दिया जा रहा था।

वरिष्ठ नेताओं और विधायकों का लगा जमावड़ा

स्वागत कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पार्टी के कई वरिष्ठ जनप्रतिनिधि अपने समर्थकों के साथ पहुंचे। इनमें भाजपा के नगर अध्यक्ष/महामंत्री गौरव रणदिवे, विधायक मालिनी गौड़, कैबिनेट मंत्री तुलसी सिलावट, विधायक रमेश मेंदोला और विधायक मनोज पटेल प्रमुख रूप से उपस्थित हैं।

देपालपुर के कार्यकर्ता करेंगे सबसे पहले स्वागत

देपालपुर विधानसभा के कार्यकर्ता विधायक मनोज पटेल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में वीआईपी लाउंज के बाहर पहुंचे हैं। तय व्यवस्था के अनुसार, देपालपुर विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता सबसे पहले राष्ट्रीय नेता नितिन नवीन का स्वागत करेंगे।

Source link
#इदर #पहच #बजप #क #रषटरय #अधयकष #नतन #नवन #क #सवगत #म #समरथक #क #जट #भर #भड #एयरपरट #पर #सच #म #नम #दखकर #नतओ #क #मल #परवश

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *