इंदौरः नितिन नवीन के लिए बना भगवा कॉरिडोर, 100 मंच लगे, रथ पर निकलेंगे

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 17 एवं 18 सितंबर को मध्यप्रदेश के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे इंदौर और उज्जैन में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन जी 17 सितंबर को दोपहर 1:45 बजे देवी अहिल्याबाई होल्कर विमानतल, इंदौर पहुंचेंगे। तत्पश्चात दोपहर 2 बजे स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोपहर 2:55 बजे इंदौर के गांधी नगर ग्राउंड में स्वामित्व योजना के अंतर्गत नई राज्यव्यापी पंजीयन प्रक्रिया का शुभारंभ करेंगे। इसके पश्चात सायं 5:05 बजे उज्जैन पहुंचेंगे।

उज्जैन के कार्यक्रमों में भाग लेंगे

नितिन नवीन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत सायं 6:45 बजे उज्जैन के रामघाट पर शिप्रा आरती, ‘आशीर्वाद का दीया’ प्रज्ज्वलन में सहभागिता करेंगे। आप रात्रि 8 बजे रामघाट पर आयोजित भजन संध्या में भी शामिल होंगे।

महाकाल मंदिर में दर्शन के बाद इंदौर आएंगे

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 18 सितंबर को प्रातः 4 बजे उज्जैन स्थित श्री महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती में शामिल होंगे। प्रातः 9:30 बजे उज्जैन से इंदौर के लिए रवाना होंगे तथा 10 बजे इंदौर विमानतल से पंजाब के लिए प्रस्थान करेंगे।

नितिन नवीन के स्वागत में लगे 100 से अधिक मंच

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के 17 सितंबर को पहली बार इंदौर आगमन पर पार्टी ने भव्य स्वागत की तैयारी की है। मार्ग को भगवा कॉरिडोर के रूप में सजाया जा रहा है। एयरपोर्ट पर भाजपा के कई वरिष्ठ नेता नितिन नवीन की अगवानी करेंगे। इसके बाद नितिन नवीन रथ में सवार होकर गांधी नगर की ओर रवाना होंगे। उनके साथ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल भी रहेंगे। एयरपोर्ट से गांधी नगर चौराहे तक करीब डेढ़ किमी के मार्ग पर 100 से अधिक मंच बनाए जाएंगे, जहां अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों, मोर्चों और प्रकोष्ठों के कार्यकर्ता पुष्पवर्षा कर स्वागत करेंगे। तीन डोम कार्यक्रम स्थल पर तैयार किए गए हैं। यहां दोपहर 2:55 बजे नितिन नवीन स्वामित्व योजना के तहत राज्यव्यापी पंजीयन प्रक्रिया का शुभारंभ करेंगे। इसका लाभ इंदौर के 30 हजार नागरिकों को मिलेगा। प्रदेशस्तर पर लाखों लोगों का इसका लाभ मिलेगा। 

Source link
#इदर #नतन #नवन #क #लए #बन #भगव #करडर #मच #लग #रथ #पर #नकलग

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *