फर्जी दस्तावेजों से सिम जारी करने वाले नेटवर्क का खुलासा:  ग्राहक की जगह खुद का फोटो लगाकर 101 सिम किए एक्टिवेट, Vi का POS एजेंट गिरफ्तार – Indore News

फर्जी दस्तावेजों से सिम जारी करने वाले नेटवर्क का खुलासा: ग्राहक की जगह खुद का फोटो लगाकर 101 सिम किए एक्टिवेट, Vi का POS एजेंट गिरफ्तार – Indore News

फर्जी दस्तावेजों से सिम जारी करने वाले नेटवर्क का खुलासा:  ग्राहक की जगह खुद का फोटो लगाकर 101 सिम किए एक्टिवेट, Vi का POS एजेंट गिरफ्तार – Indore News


इंदौर साइबर पुलिस ने फर्जी दस्तावेजों के जरिए सिम कार्ड एक्टिवेट कर उनके दुरुपयोग करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मांगलिया क्षेत्र से Vi कंपनी के POS एजेंट राजकुमार यदुवंशी को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि आरोपी ने एक ही व्यक्ति के चेहरे का इस्तेमाल कर 101 सिम कार्ड फर्जी तरीके से जारी किए थे। डीएसपी नरेंद्र चंद्रवती के मुताबिक, डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकम्युनिकेशन (DoT), भारत सरकार के निर्देशों के बाद संदिग्ध सिम कार्डों की जांच शुरू की गई थी। जांच में एक ही व्यक्ति के चेहरे का इस्तेमाल कर 101 सिम जारी किए जाने की जानकारी सामने आई। इसके बाद पुलिस ने संबंधित POS एजेंट की जानकारी जुटाकर आरोपी को पकड़ा। पूछताछ में आरोपी की पहचान राजकुमार यदुवंशी पुत्र सुमेर सिंह, निवासी होशंगाबाद के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक वह पिछले करीब 10 साल से सिम बेचने और एक्टिवेट करने का काम कर रहा था। उसने इंदौर की 5-6 मोबाइल दुकानों के नाम का दुरुपयोग कर खुद को Vi कंपनी का POS एजेंट पंजीकृत करा रखा था। लाइव फोटो की प्रक्रिया का करता था दुरुपयोग नियम के अनुसार सिम एक्टिवेट करते समय ग्राहक और एजेंट, दोनों का लाइव फोटो ऐप पर अपलोड किया जाता है। आरोपी ग्राहकों के आधार कार्ड और अन्य दस्तावेजों का दुरुपयोग करता था। वह ग्राहक के लाइव फोटो की जगह अपना फोटो अपलोड कर देता था। वहीं एजेंट के लाइव फोटो की जगह अपनी महिला मित्रों और रिश्तेदार महिलाओं के फोटो अपलोड कर सिम को फर्जी तरीके से एक्टिवेट कर देता था। 101 सिम के इस्तेमाल की जांच जारी पुलिस अब इन 101 सिम कार्डों की जांच कर रही है। साइबर पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि फर्जी तरीके से एक्टिवेट किए गए इन सिम कार्डों का इस्तेमाल किन लोगों ने किया और इनमें से किसी का उपयोग साइबर ठगी या अन्य आपराधिक गतिविधियों में तो नहीं हुआ। जांच के आधार पर आगे और लोगों की भूमिका सामने आने की संभावना है।

Source link
#फरज #दसतवज #स #सम #जर #करन #वल #नटवरक #क #खलस #गरहक #क #जगह #खद #क #फट #लगकर #सम #कए #एकटवट #क #POS #एजट #गरफतर #Indore #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *