बैतूल में पारिवारिक कलह से परेशान नवविवाहिता ने 15 महीने की बेटी संग लगाई आग; वायरल हुआ सुसाइड नोट

बैतूल में पारिवारिक कलह से परेशान नवविवाहिता ने 15 महीने की बेटी संग लगाई आग; वायरल हुआ सुसाइड नोट

बैतूल जिले के प्रभात पट्टन के ग्राम वलनी में संजना रूरपुरे ने अपनी 15 माह की बेटी हितिका के साथ आग लगा ली। दोनों की पाढर अस्पताल में उपचार के दौरान मौ…और पढ़ें

Publish Date: Thu, 17 Sep 2026 11:42:39 PM (IST)Updated Date: Thu, 17 Sep 2026 11:42:39 PM (IST)

बैतूल में पारिवारिक कलह से परेशान नवविवाहिता ने 15 महीने की बेटी संग लगाई आग; वायरल हुआ सुसाइड नोट
मृतिका का जीवित अवस्था का फोटो। नईदुनिया।

HighLights

  1. बैतूल में महिला ने अपनी 15 माह की बेटी के साथ आग लगा ली
  2. प्रारंभिक जांच में घटना के पीछे पारिवारिक विवाद सामने आया है
  3. सुसाइड नोट में संजना ने अपनी सास और बुआ सास पर लगया आरोप

नईदुनिया प्रतिनिधि, बैतूल/मुलताई। प्रभात पट्टन के ग्राम वलनी में एक नवविवाहिता ने अपनी 15 माह की पुत्री के साथ आग लगा ली, जिससे मां बेटी दोनों बुरी तरह झुलस गई। उपचार के दौरान दोनों को मौत हो गई। पुलिस द्वारा पूरे मामले की जांच की जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार संजना पति कपिल रूरपुरे उम्र लगभग 26 वर्ष ने बुधवार को अपनी 15 माह की मासूम बेटी हितिका के साथ आग लगा ली। दोनों को गंभीर हालत में तत्काल स्वजन पाढर अस्पताल ले गए जहां उपचार के दौरान गुरुवार को दोनों की मौत हो गई।

पारिवारिक कलह ने ली जान

थाना प्रभारी विकास पटेल ने बताया कि मृतिका संजना ग्राम हिडली निवासी राजू साहू की पुत्री थी। करीब तीन वर्ष पहले उसका विवाह वलनी निवासी कपिल रूरपुरे से हुआ था। घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतिका के माता-पिता भी पाढर रवाना हुए। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला पारिवारिक कलह का प्रतीत हो रहा है।

सुसाइड नोट से हड़कंप

घटना के बाद मिले सुसाइड नोट में संजना ने अपनी सास और बुआ सास पर परेशान करने का आरोप लगाया है। उसने लिखा कि बुआ सास आए दिन पति-पत्नी के बीच झगड़ा करवाती थीं। संजना ने अपनी 15 महीने की बेटी को भी साथ लेकर जान देने की बात लिखी है।

संजना ने यह सुसाइड नोट बुधवार दोपहर करीब तीन बजे अपनी छोटी बहन को इंटरनेट मीडिया माध्यम पर भेजा था और स्टेटस भी लगाया था।

पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव मायके पक्ष को सौंपकर विवेचना प्रारंभ कर दी है।

Source link
#बतल #म #परवरक #कलह #स #परशन #नवववहत #न #महन #क #बट #सग #लगई #आग #वयरल #हआ #ससइड #नट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *