![]()
बांग्लादेशी नागरिकों के फर्जी भारतीय दस्तावेज बनाकर पासपोर्ट हासिल करने के मामले में अब एजेंट नेटवर्क सामने आया है। एसटीएफ की जांच में पता चला है कि गुजरात के कच्छ और महाराष्ट्र के नागपुर स्थित मठों के पते का इस्तेमाल कर करीब 25 से 30 पासपोर्ट भोपाल से बनवाए गए। फर्जी पासपोर्ट बनवाने के लिए ₹20 हजार तक लिए जाते थे। पुलिस वेरिफिकेशन को छोड़कर आवेदन से लेकर पासपोर्ट बनवाने की बाकी प्रक्रिया एजेंट ही संभालता था। एसटीएफ ने इस नेटवर्क से जुड़े पासपोर्ट एजेंट नसीम अख्तर को भोपाल से गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया है कि नसीम ने 20 से ज्यादा पासपोर्ट बनवाए। पासपोर्ट ऑफिस के बाहर भिक्षु से मुलाकात नसीम ने पूछताछ में बताया कि वह 2016 से भोपाल के एमपी नगर में टूर एंड ट्रेवल्स का काम करता था। बाद में पासपोर्ट एजेंट बन गया। इसी दौरान भोपाल पासपोर्ट कार्यालय के बाहर उसकी मुलाकात मित्यानंद भिक्षु उर्फ रेयाल चौधरी भिक्षु से हुई। इसके बाद दोनों संपर्क में आए। नसीम पर नागपुर में भी मामला दर्ज एसटीएफ की पूछताछ में नसीम ने बताया कि मित्यानंद उसे पासपोर्ट बनवाने वाले लोगों के नाम और दस्तावेज देता था। वह उन्हीं दस्तावेजों के आधार पर ऑनलाइन आवेदन करता था। एसटीएफ अब एक-एक पासपोर्ट में लगाए गए दस्तावेजों की जांच कर रही है। नसीम के खिलाफ नागपुर में भी पहले से आपराधिक मामला दर्ज होने की जानकारी मिली है। 150 से ज्यादा लोगों से पूछताछ
एसटीएफ एसपी राजेश सिंह भदौरिया के मुताबिक, फर्जी पासपोर्ट केस में प्रियान चौधरी, जय चौधरी, रियाल चौधरी व विप्लव अधिकारी के बाद नसीम अख्तर 5वां गिरफ्तार आरोपी है। एसटीएफ की 6 टीमें कई राज्यों में दबिश और पड़ताल कर रही हैं। 25 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। अब तक 150 से ज्यादा से पूछताछ हो चुकी है। 10 साल पहले भारत आया रियाल, 2021-22 से खड़ा किया नेटवर्क एसटीएफ की जांच में सामने आया है कि रियाल करीब 10 साल पहले भारत आया था। उसने 2021-22 से बौद्ध भिक्षुओं के नाम पर नेटवर्क खड़ा करना शुरू किया। साथियों के भारतीय नाम से दस्तावेज तैयार कराए गए और फिर उन्हीं के आधार पर पासपोर्ट बनवाए गए। जांच में कई पासपोर्ट धारकों के वास्तविक नाम और पासपोर्ट पर दर्ज नाम अलग-अलग मिले हैं। यानी पासपोर्ट के साथ उनकी पहचान भी बदल गई। एसटीएफ की जांच में इन पासपोर्ट धारकों की विदेश यात्रा का रिकॉर्ड भी सामने आया है।
Source link
#फरज #पसपरट #रकट #म #5व #गरफतर #एजट #धरय #भकष #नमदसतवज #दत #नसम #आवदन #करत #कचछनगपर #क #पत #पर #पसपरट #भपल #स #बन #Bhopal #News


