मुंबई में मीरा रोड पर हुए बवाल पर शिंदे सरकार हुई सख्त, उपद्रवियों के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर

मुंबई में मीरा रोड पर हुए बवाल पर शिंदे सरकार हुई सख्त, उपद्रवियों के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर

मुंबई में मीरा रोड पर हुए बवाल पर शिंदे सरकार हुई सख्त, उपद्रवियों के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर

एएनआई, मुंबई। Mumbai Mira Road Clash: मीरा रोड के नया नगर में उपद्रवियों पर मंगलवार को कार्रवाई हुई है। योगी मॉडल की तर्ज पर मुंबई में बुलडोजर एक्शन देखने को मिला। सोमवार को यहां श्रीराम झंडे वाली गाड़ियों पर तोड़फोड़ और चालकों से मारपीट की गई थी। उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा था कि इलाके के अवैध निर्माण और कब्जे पर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने 48 घंटे के अंदर एक्शन ले लिया।

3 संदिग्ध हमलवार गिरफ्तार

इस मामले में अब तक मुंबई पुलिस ने 13 संदिग्ध हमलावरों को गिरफ्तार किया है। 50 से 60 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि बाकी आरोपियों की तलाश चल रही है। घटना के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए। कुछ सीसीटीवी फुटेज पुलिस के हाथ लगे हैं। वायरल वीडियो और सीसीटीवी के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें हिरासत में लिया गया है।

पुलिस को सख्त कार्रवाई के आदेश

गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि इस मामले में आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा, घटना की जानकारी सोमवार रात को ले ली गई थी। इस मामले में पुलिस को बड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया गया है। फडणवीस ने कहा कि इस तरह का व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Source link
#मबई #म #मर #रड #पर #हए #बवल #पर #शद #सरकर #हई #सखत #उपदरवय #क #अवध #नरमण #पर #चल #बलडजर

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *