सीआईएसएफ:देश के राष्ट्रीय संसाधनों की लूट अब बर्दाश्त नहीं करेगा सुरक्षा बल, कोयला खदानों में माफिया पर नकेल – Cisf: Security Force Will No Longer Tolerate The Looting Of The Nation’s Resources; Crackdown On Mafia In Coal

सीआईएसएफ:देश के राष्ट्रीय संसाधनों की लूट अब बर्दाश्त नहीं करेगा सुरक्षा बल, कोयला खदानों में माफिया पर नकेल – Cisf: Security Force Will No Longer Tolerate The Looting Of The Nation’s Resources; Crackdown On Mafia In Coal

भारत की ऊर्जा सुरक्षा की रीढ़ माने जाने वाले कोयला क्षेत्रों में अब ‘जीरो कोल लीकेज’ (कोयले की शून्य चोरी) का संकल्प हकीकत बन रहा है। इसी विजन को जमीन पर उतारने और चुनौतियों से सीधे टकराने वाले जवानों का हौसला बढ़ाने के लिए, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के महानिदेशक प्रवीर  रंजन ने 16 से 18 सितंबर तक झारखंड और पश्चिम बंगाल के कोयला क्षेत्रों (ईसीएल और बीसीसीएल) का अहम दौरा किया।उनका यह दौरा सिर्फ एक रूटीन समीक्षा नहीं था, बल्कि यह संदेश था कि सीआईएसएफ द्वारा देश के राष्ट्रीय संसाधनों की लूट अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 


 

झारखंड और पश्चिम बंगाल के बेहद दुर्गम और चुनौतीपूर्ण इलाकों में सीआईएसएफ के 12,000 से अधिक जवान 10 यूनिट्स में तैनात* हैं। यहां बल ने हाल ही में एमएमडीआर एक्ट के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए हजारों टन अवैध कोयला बरामद किया है, जिसकी कीमत करोड़ों रुपये है।

अंधेरी रातों में छापेमारी, हिंसक भीड़ का सामना और वर्षों से जमे माफियाओं के खिलाफ आधुनिक तकनीकों (जैसे ड्रोन सर्विलांस) का इस्तेमाल करते हुए सीआईएसएफ जवानों ने कोयला खदानों में कानून का राज स्थापित किया है। बल की इस कार्यकुशलता को देखते हुए ही हाल ही में आम्रपाली खदानों की सुरक्षा का जिम्मा भी सीआईएसएफ को सौंपा गया है, जहां जल्द ही बल अपनी तैनाती करेगा।

 

Source link
#सआईएसएफदश #क #रषटरय #ससधन #क #लट #अब #बरदशत #नह #करग #सरकष #बल #कयल #खदन #म #मफय #पर #नकल #Cisf #Security #Force #Longer #Tolerate #Looting #Nations #Resources #Crackdown #Mafia #Coal

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *