राजीव गांधी हत्याकांड का हवाला देकर इंदौर में राहुल गांधी के कार्यक्रम पर लगाई  31 शर्तें

राजीव गांधी हत्याकांड का हवाला देकर इंदौर में राहुल गांधी के कार्यक्रम पर लगाई 31 शर्तें

राहुल गांधी के 19 सितंबर को इंदौर में होने वाले ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर पुलिस की ओर से आयोजकों के सामने रखी गई 31 शर्तों पर कांग्रेस ने आप…और पढ़ें

Publish Date: Fri, 18 Sep 2026 09:09:47 PM (IST)Updated Date: Fri, 18 Sep 2026 09:09:47 PM (IST)

राजीव गांधी हत्याकांड का हवाला देकर इंदौर में राहुल गांधी के कार्यक्रम पर लगाई  31 शर्तें
राहुल गांधी के इंदौर आगमन की तैयारी मंच तैयार। (नईदुनिया)

HighLights

  1. छात्रों की गूंज: वर्मा कमेटी की रिपोर्ट का उल्लेख करने पर कांग्रेस की आपत्ति
  2. आयोजकों के सामने रखी गई 31 शर्तों पर कांग्रेस ने आपत्ति जताई है
  3. निर्देशों में राजीव गांधी हत्याकांड का उल्लेख करने की आवश्यकता क्या है

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। राहुल गांधी के 19 सितंबर को इंदौर में होने वाले ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर पुलिस की ओर से आयोजकों के सामने रखी गई 31 शर्तों पर कांग्रेस ने आपत्ति जताई है।

कांग्रेस ने विशेष रूप से पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 21 मई 1991 को हुई हत्या और उसके बाद सुरक्षा व्यवस्था से संबंधित वर्मा कमेटी की रिपोर्ट का हवाला दिए जाने पर सवाल उठाए हैं। पार्टी का कहना है कि छात्रों के कार्यक्रम के लिए जारी निर्देशों में राजीव गांधी हत्याकांड का उल्लेख करने की आवश्यकता क्या है।

आने वाले लोगों की वास्तविक संख्या शपथ-पत्र पर देने को कहा है

पुलिस ने सुरक्षा और कानून-व्यवस्था का हवाला देते हुए आयोजकों से कार्यक्रम में आने वाले लोगों की वास्तविक संख्या शपथ-पत्र पर देने को कहा है। इसमें पुरुष और महिला/छात्राओं की अलग-अलग संख्या बतानी होगी। किस जिले, तहसील और महाविद्यालय से कितने लोग आएंगे, कितने बस, निजी वाहन और रेल से पहुंचेंगे, इसकी जानकारी भी मांगी गई है। बसों और वाहनों के क्रमांक, चालकों के नाम व मोबाइल नंबर सहित आगमन मार्ग, समय और पार्किंग की जानकारी पहले से देनी होगी।

आपातकालीन गलियारे का विवरण भी देना होगा

कार्यक्रम स्थल का स्केल-मैप, मंच, डी-एरिया, सेक्टर, प्रवेश-निकास द्वार और आपातकालीन गलियारे का विवरण भी देना होगा। भीड़ को दो हजार की क्षमता वाले सेक्टरों में बांटने, मंच के सामने 25 से 30 फीट का खाली क्षेत्र रखने, छह प्रवेश और आठ निकास द्वार बनाने तथा महिलाओं की पृथक जांच व्यवस्था के निर्देश हैं।

1500 स्वयंसेवकों की तैनाती अनिवार्य

पुलिस ने कम से कम 1500 स्वयंसेवकों की तैनाती अनिवार्य की है। इनमें 500 महिलाएं होंगी। डोम अग्निरोधी सामग्री से बनाने, प्रमाण-पत्र देने और ड्रोन पर प्रतिबंध की शर्त भी रखी गई है।

Source link
#रजव #गध #हतयकड #क #हवल #दकर #इदर #म #रहल #गध #क #करयकरम #पर #लगई #शरत

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *