Budhni Railway Station: बुदनी स्टेशन पर ट्रेनों के स्टॉपेज से यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी। इसके साथ ही इससे यात्रा में लगने वाला लंबा समय भी कम हो…और पढ़ें

HighLights
- बुदनी रेलवे स्टेशन पर पहले कुछ ट्रेनों का स्टॉपेज था
- जंक्शन बनने के बाद इसमें कई ट्रेनों का स्टॉपेज होगा
- बुदनी रेलवे स्टेशन के जंक्शन बनने से तीसरी लाइन मिलेगी
डिजिटल डेस्क, इंदौर। इंदौर से रेल रूट से बुदनी और नर्मदापुरम की सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी। इससे यात्रा में समय भी बचेगा। बुदनी रेलवे स्टेशन आने वो समय में जंक्शन के रूप में लेने जा रहा है। जानकारी के मुताबिक इटारसी और भोपाल के बीच यह बड़ा जंक्शन होगा।
बुदनी स्टेशन पर ट्रेनों के स्टॉपेज से यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी। इसके साथ ही इससे यात्रा में लगने वाला लंबा समय भी कम होगा। इस स्टेशन पर पहले कुछ ट्रेनों का स्टॉपेज था, अब जंक्शन बनने के बाद इसमें कई ट्रेनों का स्टॉपेज रहेगा। इससे इस क्षेत्र के यात्रियों को सुविधा मिलेगी।
बुदनी रेलवे स्टेशन पर नई बिल्डिंग का निर्माण किया जा रहा है। जल्द ही यह बनकर तैयार हो जाएगी। जिस रेलवे स्टेशन पर तीन दिशाओं की ओर से ट्रेन आती है उसे जंक्शन कहा जाता है। ऐसे में आने वाले समय में बुदनी रेलवे स्टेशन भोपाल और इटारसी के बीच महत्वपूर्ण रहेगा।
सलकनपुर मार्ग से जुड़ेगा जुड़ेगा क्षेत्र
बुदनी रेलवे स्टेशन के जंक्शन बनने से तीसरी लाइन मिलेगी। इसके साथ ही सलकनपुर मार्ग भी इससे जुड़ जाएगा। इस नए रूट के बनने से अब ट्रेनों को भोपाल घूमकर नहीं जाना होगा। इससे यात्रियों का समय बचेगा।
यह भी पढ़ें- भोपाल : बाघ-तेंदुए को बचाने की शर्त पर मिली तीसरी रेल लाइन को मंजूरी
Source link
#इदर #स #सध #कनकट #हग #बदन #रलव #सटशन #क #जकशन #क #रप #म #मलग #पहचन


