झारखंड की पूर्व मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता विमला प्रधान का शनिवार को यहां के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 69 वर्ष की थीं। उन्हें लिवर संबंधी जटिलताओं के कारण गुरुवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल के अधिकारियों के अनुसार, उनका निधन शुक्रवार रात करीब 9 बजे हुआ। प्रधान ने 2009 और 2014 में सिमडेगा विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया था। उन्होंने पर्यटन मंत्री का पद भी संभाला था। झारखंड भाजपा अध्यक्ष आदित्य साहू ने उनके निधन को पार्टी और झारखंड के लिए अपूरणीय क्षति बताया। नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने उनके निधन को पार्टी के लिए बड़ी क्षति बताया। उन्होंने कहा कि प्रधान ने सार्वजनिक जीवन में सक्रिय रहकर समाज और राज्य की सेवा की। उन्हें संगठन के प्रति निष्ठा व समर्पण के लिए हमेशा याद किया जाएगा।
Source link
#नयज #डसकझरखड #क #वरषय #परव #मतर #वमल #परधन #क #नधन #रजसथन #क #नकय #चनव #परणम #जर #National #Updates #19th #Sept #Telangana #Bihar #Rajasthan #Jharkhand #North #East #West #South #News #Politics #Crime #News



