मंगल गोचर 2026:मंगल के कर्क राशि में गोचर से इन 3 राशियों की बढ़ेंगी मुश्किलें, अगले दो महीने रहें सावधान – Mars Transit 2026 Mangal Gochar Kark Rashi Mesh Singh Dhanu Satark

मंगल गोचर 2026:मंगल के कर्क राशि में गोचर से इन 3 राशियों की बढ़ेंगी मुश्किलें, अगले दो महीने रहें सावधान – Mars Transit 2026 Mangal Gochar Kark Rashi Mesh Singh Dhanu Satark

18 सितंबर को मंगल मिथुन राशि की यात्रा समाप्त करके कर्क राशि में प्रवेश कर चुके हैं। ज्योतिष में कर्क मंगल की नीच राशि मानी जाती है। अग्नि तत्व से जुड़े मंगल का जल तत्व की राशि कर्क में पहुंचना अग्नि तत्व वाली राशियों के लिए कुछ चुनौतियां लेकर आ सकता है। इस गोचर का असर मेष, सिंह और धनु राशि के जातकों के करियर के साथ-साथ निजी और आर्थिक जीवन पर भी पड़ सकता है। ऐसे में इन राशियों के लोगों को इस अवधि में अपने फैसले सोच-विचारकर लेने और छोटी-छोटी बातों में भी सावधानी बरतने की जरूरत होगी। आइए जानते हैं मंगल के कर्क राशि में गोचर के दौरान मेष, सिंह और धनु राशि वालों को किन बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए।





mars transit 2026 mangal gochar kark rashi mesh singh dhanu satark

मेष राशि
– फोटो : amarujala


मेष राशि

  • मंगल मेष राशि के स्वामी ग्रह हैं, इसलिए कर्क राशि में उनका नीच अवस्था में गोचर कुछ चुनौतियां दे सकता है। 
  • पारिवारिक जीवन में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं और माता के स्वास्थ्य को लेकर भी सावधानी बरतनी होगी। 
  • रियल एस्टेट से जुड़े जातकों को संपत्ति या किसी भी बड़े सौदे में जल्दबाजी करने से बचना चाहिए। 
  • कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों की नजर आपके काम पर रह सकती है, इसलिए जिम्मेदारियों को ध्यानपूर्वक पूरा करें। 
  • आर्थिक मामलों में भी सोच-समझकर फैसले लेना आपके लिए जरूरी होगा।

 


mars transit 2026 mangal gochar kark rashi mesh singh dhanu satark

सिंह राशि
– फोटो : amarujala


सिंह राशि

  • सिंह राशि के जातकों के लिए मंगल का कर्क राशि में नीच अवस्था में जाना कुछ परेशानियां बढ़ा सकता है। 
  • इस दौरान आत्मविश्वास प्रभावित हो सकता है और निर्णय लेने में असमंजस की स्थिति बन सकती है। 
  • मंगल आपके द्वादश भाव में रहेंगे, इसलिए खर्च बढ़ने या धन हानि की आशंका रह सकती है। 
  • किसी भी तरह के आर्थिक लेन-देन में सावधानी बरतें। करियर से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण फैसला जल्दबाजी में न लें। 
  • दांपत्य जीवन में भी संयम बनाए रखना जरूरी होगा। 
  • छोटी बातों को विवाद का रूप देने के बजाय बातचीत से समस्या सुलझाने का प्रयास करें।

 


mars transit 2026 mangal gochar kark rashi mesh singh dhanu satark

धनु राशि
– फोटो : amarujala


धनु राशि

  • धनु अग्नि तत्व की राशि है और मंगल का कर्क में गोचर आपके लिए कुछ उतार-चढ़ाव लेकर आ सकता है। 
  • मंगल आपके अष्टम भाव में रहेंगे, जिसके कारण अचानक परिस्थितियों में बदलाव देखने को मिल सकता है। 
  • कार्यक्षेत्र में किसी काम को टालने से बचें और अपनी जिम्मेदारियों को समय पर पूरा करें। 
  • केवल भाग्य के भरोसे न बैठें, बल्कि मेहनत और निरंतर प्रयास जारी रखें। 
  • आर्थिक मामलों में विशेष सावधानी रखें और जरूरत न होने पर न तो किसी से उधार लें और न ही किसी को पैसा दें। 
  • गलत संगति और अनावश्यक विवादों से दूरी बनाए रखना आपके लिए बेहतर रहेगा।

 


mars transit 2026 mangal gochar kark rashi mesh singh dhanu satark

उपाय
– फोटो : adobe


उपाय

  • मंगल के प्रतिकूल प्रभाव को कम करने के लिए मेष, सिंह और धनु राशि के जातक नियमित रूप से हनुमान चालीसा का पाठ कर सकते हैं। 
  • योग और ध्यान का अभ्यास करें और खुद को शारीरिक रूप से सक्रिय रखें। 
  • मंगलवार को लाल वस्त्र धारण करना शुभ माना जाता है। गुड़, लाल मसूर और लाल वस्त्रों का दान करें। 
  • साथ ही भाई-बहनों को उपहार देकर उनके साथ प्रेमपूर्ण संबंध बनाए रखें।

साप्ताहिक राशिफल 21-27 सितंबर: इन 5 राशियों पर रहेगी ग्रहों की विशेष कृपा, पढ़ें 12 राशियों का हाल

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।


Source link
#मगल #गचर #2026मगल #क #करक #रश #म #गचर #स #इन #रशय #क #बढग #मशकल #अगल #द #महन #रह #सवधन #Mars #Transit #Mangal #Gochar #Kark #Rashi #Mesh #Singh #Dhanu #Satark

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *