एशियाई खेलों के उद्घाटन समारोह में भव्यता की दिखी कमी:खाली स्टैंड ने खींचा ध्यान, रंगारंग समारोह के साथ आगाज – Asian Games Open In Nagoya With Colourful Ceremony Vacant Stands Draw Attention Check Photos And Details

एशियाई खेलों के उद्घाटन समारोह में भव्यता की दिखी कमी:खाली स्टैंड ने खींचा ध्यान, रंगारंग समारोह के साथ आगाज – Asian Games Open In Nagoya With Colourful Ceremony Vacant Stands Draw Attention Check Photos And Details

एशियाई खेलों के 20वें संस्करण का शनिवार को मिजुहो पार्क एथलेटिक स्टेडियम में रंगारंग और हाई-टेक उद्घाटन समारोह के साथ आधिकारिक आगाज हुआ। आइची- नागोया में हो रहे इन खेलों की शुरुआती ही विवादित हुई है। अव्यवस्थित तैयारियों से एथलीटों का काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इस बीच, जापान के सम्राट नारुहितो ने महारानी मासाको, शाही परिवार के सदस्यों, एशियाई ओलंपिक परिषद के अध्यक्ष शेख जोआन बिन हमद अल थानी और अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति की अध्यक्ष कर्स्टी कोवेंट्री की मौजूदगी में खेलों के शुरू होने की घोषणा की।




Asian Games open in Nagoya with colourful ceremony vacant stands draw attention check photos and details

एशियाई खेलों का उद्घाटन समारोह
– फोटो : PTI


जापान के राष्ट्रगान से हुई शुरुआत 

दो घंटे के उद्घाटन समारोह की शुरुआत जापान के राष्ट्रगान से हुई जिसके बाद राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। जापान के आत्मरक्षा बल के नौ सदस्यों ने ध्वज को मंच तक पहुंचाया जिसके बाद उसे फहराया गया। इसके बाद स्टेडियम की रोशनी बुझा दी गई और एक स्पॉटलाइट से राष्ट्रीय ध्वज को रोशन किया गया। उद्घाटन समारोह में आमतौर पर दिखने वाली भव्यता नजर नहीं आई और स्टेडियम में कई सीटें खाली दिखीं। इसके बाद खिलाड़ियों की परेड हुई जिसमें 45 देशों और ओलंपिक परिषद एशिया की शरणार्थी टीम ने हिस्सा लिया। इस तरह कुल 46 दलों ने परेड में भाग लिया। 

जापान ने एशियाई खेलों के सादगीपूर्ण लेकिन रंगारंग उद्घाटन समारोह में अपनी तकनीकी और औद्योगिक ताकत के साथ-साथ समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की झलक पेश की जिसने प्रतियोगिता से पहले की अव्यवस्थाओं और लॉजिस्टिक्स समस्याओं के बीच एक उम्मीद की किरण दिखाई। हार्मोनिक हार्ट बीट थीम के साथ जापान ने अपने इतिहास में तीसरी बार एशियाई खिलाड़ियों का स्वागत किया। इससे पहले 1958 में टोक्यो और 1994 में हिरोशिमा में एशियाई खेलों का आयोजन हुआ था। उद्घाटन समारोह का मुख्य आकर्षण दिल के आकार का मुख्य मंच रहा जिसे ‘वन एशिया’ की थीम को दर्शाने के लिए तैयार किया गया था। यह पूरे महाद्वीप के खिलाड़ियों और लोगों के एक-दूसरे से दिल से जुड़ने का प्रतीक था।


Asian Games open in Nagoya with colourful ceremony vacant stands draw attention check photos and details

एशियन गेम्स 2026 ओपनिंग सेरेमनी
– फोटो : IANS


भाकर-पवन की अगुआई में भारतीय दल ने लिया हिस्सा

खिलाड़ियों की परेड की शुरुआत अफगानिस्तान के दल से हुई, जबकि महाद्वीप की खेल महाशक्ति माने जाने वाले चीन ने 800 से अधिक खिलाड़ियों के बड़े दल के साथ सबका ध्यान खींचा। पेरिस ओलंपिक 2024 की दो पदक विजेता भारतीय निशानेबाज मनु भाकर और कबड्डी खिलाड़ी पवन सहरावत परेड में भारतीय दल की अगुआई की। दोनों ने पारंपरिक गहरे नीले (नेवी ब्लू) रंग की पोशाक पहनी हुई थी। गोला फेंक खिलाड़ी तजिंदरपाल सिंह तूर को समय पर समारोह की किट नहीं मिलने के कारण सहरावत को ध्वजवाहक बनाया गया।


Asian Games open in Nagoya with colourful ceremony vacant stands draw attention check photos and details

एशियाई खेलों का उद्घाटन समारोह
– फोटो : PTI


सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पर भारत की नजरें

भारत के 501 सदस्यीय दल की नजरें 2023 के हांग्झोउ एशियाई खेलों में किए गए अपने अब तक के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन को दोहराने पर हैं जिसमें देश ने 28 स्वर्ण सहित कुल 106 पदक जीते थे और पदक तालिका में चौथे स्थान पर रहा था। उद्घाटन समारोह से पहले ही कुछ स्पर्धाएं शुरू हो गई थीं। महिला क्रिकेट में हरमनप्रीत कौर की अगुआई वाली भारतीय टीम ने शुक्रवार को मेजबान जापान को आठ विकेट से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। भारत टेकबॉल में भी पदक की दौड़ में है जो पहली बार एशियाई खेलों का हिस्सा बना है। क्विम्सी डिसूजा शनिवार को महिला एकल के सेमीफाइनल में हार गईं और अब कांस्य पदक के लिए मुकाबला करेंगी। 


Asian Games open in Nagoya with colourful ceremony vacant stands draw attention check photos and details

एशियाई खेलों का उद्घाटन समारोह
– फोटो : PTI


43 स्पर्धा में 469 स्वर्ण दांव पर 

एशियाई खेल 19 सितंबर से चार अक्तूबर तक आयोजित किए जाएंगे। नागोया शहर का मिजुहो पार्क एथलेटिक स्टेडियम उद्घाटन के साथ ही समापन समारोहों की मेजबानी करेगा। इस बार एशियाई खेलों में 45 देशों के करीब 11,000 खिलाड़ी और ओलंपिक परिषद एशिया की शरणार्थी टीम हिस्सा ले रही है। खिलाड़ी 43 स्पर्धाओं में 469 स्वर्ण पदकों के लिए मुकाबला करेंगे।


Source link
#एशयई #खल #क #उदघटन #समरह #म #भवयत #क #दख #कमखल #सटड #न #खच #धयन #रगरग #समरह #क #सथ #आगज #Asian #Games #Open #Nagoya #Colourful #Ceremony #Vacant #Stands #Draw #Attention #Check #Photos #Details

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *