नोरा फतेही ने साल 2015 में रियलिटी शो ‘बिग बॉस 9’ में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट एंट्री के तौर पर शामिल हुईं थीं। वह करीब तीन हफ्तों तक शो का हिस्सा रही थीं। अब एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने क्यों इस शो में जाने पर हां किया था।
गानों की फीस नहीं मिलने से थीं परेशान
नोरा फतेही ने अनट्रिगर्ड पॉडकास्ट में अपने करियर के शुरुआती दिनों को याद करते हुए बताया, ‘मैंने कई गाने किए थे और वे मुझे मेरे पैसे नहीं दे रहे थे। शायद प्रोड्यूसर्स ने एजेंसी को पैसे दे दिए थे, लेकिन मुझे अपना पैसा मिलने का इंतजार करना पड़ रहा था। वे मुझे पैसे नहीं दे रहे थे और मैं इसके लिए लड़ रही थी। सब कुछ बहुत परेशान करने वाला था।’
इसी दौरान उन्हें ‘बिग बॉस’ का ऑफर मिला। नोरा ने बताया कि शुरुआत में उन्होंने इस ऑफर को ठुकरा दिया था। उन्होंने कहा कि वह रियलिटी शो नहीं करना चाहती थीं और उन्हें लगता था कि सामने वाले लोग उनकी सोच और विजन को नहीं समझते।

