जोक्स का खजाना: जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला…..
पहला दोस्त दूसरे दोस्त से
उसने कपड़े धोए और उसे कपड़े धोने पड़े
इन दोनों वाक्यों में अंतर क्या है?
दूसरा दोस्त- पहले वाक्य से पता चलता है कि,
व्यक्ति कि शादी नहीं हुई है
जबकि दूसरे वाक्य से उसके शादी-शुदा,
होने का पता चलता है….
गप्पू से पप्पू- जिसकी स्टोरी में उदास शायरी आ जाए
तो समझ लेना कि उसका बाबू किसी और के
काबू में आ गया है….
2 of 5
फनी जोक्स
– फोटो : freepik
टीचर- रिंकू, वादा करो कि कभी शराब, सिगरेट नहीं पिओगे
कभी लड़कियों का पीछा और उनसे दोस्ती नहीं करोगे,
वतन के लिए जान दे दोगे
रिंकू- दे देंगे, ऐसी जिंदगी का करेंगे भी क्या?
3 of 5
हिंदी जोक्स
– फोटो : Adobe Stock
4 of 5
वायरल फनी जोक्स
– फोटो : freepik
खाना खाते हुए साली ने जीजा से पूछा-
पत्नी शब्द का अर्थ क्या है?
जीजा- पत्नी उस शक्ति का नाम है, जिसके घूरने भर से
देखने पर टिंडे की सब्जी में, पनीर का स्वाद आने लगता है
जो महिला अपने पति से 5000 रु लेकर उसे 6000 रु का
हिसाब बताने के बाद 2000 रु अपने पास बचा लेती है,
उसे ही पत्नी कहते हैं……
जीजा- यह बीवियां भी बहुत अजीब होती हैं
साली- वो कैसे?
जीजा- 364 दिन पति को जीने नहीं देती और
1 दिन करवा चौथ का व्रत करके मरने भी नहीं देती……
5 of 5
Jija Sali Jokes
– फोटो : वायरल फनी जोक्स
लड़की- प्यार में पैसों की अहमियत नहीं होती
लड़का- फिर हर कहानी में लड़की के ख्वाबों में कोई
राजकुमार ही क्यों होता है?
कभी सुना है कि ‘मेरे सपनों का मजदूर बरात लेकर आएगा’……
(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)