लालबाग में गणपति दर्शन के बीच हादसा:करंट लगने से बच्ची-महिला की मौत; चार घायल, स्टॉल संचालक पर केस – Mumbai Ganpati Pandal Electric Shock Two Dead Four Injured Lalbaug

लालबाग में गणपति दर्शन के बीच हादसा:करंट लगने से बच्ची-महिला की मौत; चार घायल, स्टॉल संचालक पर केस – Mumbai Ganpati Pandal Electric Shock Two Dead Four Injured Lalbaug

मुंबई के लालबाग इलाके में गणपति पंडाल के पास रविवार तड़के करंट लगने से आठ साल की बच्ची और 33 वर्षीय महिला की मौत हो गई। हादसे में चार अन्य लोग भी घायल हुए हैं। घटना करीब रात 2:20 बजे दत्ताराम लाड मार्ग स्थित दिग्विजय मिल चॉल में महागणपति उत्सव मंडल के पंडाल के प्रवेश द्वार के पास हुई। उस समय इलाके में गणपति के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।

पानी-कोल्ड ड्रिंक की अस्थायी स्टॉल में उतरा करंट

अधिकारियों के मुताबिक, पंडाल के गेट के पास अस्थायी रूप से पानी और कोल्ड ड्रिंक की स्टॉल लगाई गई थी। इसी स्टॉल के आसपास करंट फैल गया। शुरुआती जानकारी में पंडाल के प्रवेश द्वार के पास शॉर्ट सर्किट होने की बात सामने आई है। हादसे के तुरंत बाद दमकलकर्मियों ने मौके की बिजली आपूर्ति बंद कर दी और इलाके को घेर दिया।

छह लोग अस्पताल पहुंचे, दो की मौत

करंट की चपेट में आए छह लोगों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। आठ वर्षीय रागिनी घनश्याम यादव को बायकुला के मसिना अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसी अस्पताल में किरण अकबर नाइक, तन्वी नरेश हांडे और साहिल संदीप तारे का इलाज चल रहा है और उनकी हालत स्थिर बताई गई है।

लालबाग में गणपति दर्शन के बीच हादसा:करंट लगने से बच्ची-महिला की मौत; चार घायल, स्टॉल संचालक पर केस – Mumbai Ganpati Pandal Electric Shock Two Dead Four Injured Lalbaug


33 वर्षीय महिला ने भी दम तोड़ा

दो अन्य घायलों को परेल के ग्लोबल अस्पताल ले जाया गया। यहां 33 वर्षीय सुजाता को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं 12 वर्षीय रुही सिंह की हालत गंभीर है और उसे आईसीयू में भर्ती कराया गया है।

अस्थायी मीटर और वायरिंग की जांच

बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट यानी बेस्ट के अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। जांच में सामने आया कि गणेश उत्सव की रोशनी और कोल्ड ड्रिंक स्टॉल के लिए अस्थायी बिजली मीटर लगाया गया था। अधिकारियों के मुताबिक, इसकी वायरिंग और एमसीबी को स्थानीय बिजली मिस्त्री ने डिस्कनेक्ट कर दिया। बेस्ट ने बाद में अस्थायी मीटर नंबर M-217392 की बिजली आपूर्ति भी काट दी।

मंडल को 38बी नोटिस

बेस्ट ने कालाचौकी विभाग सार्वजनिक उत्सव मंडल को खराब विद्युत व्यवस्था को लेकर 38बी नोटिस जारी किया है। बेस्ट के मुताबिक, स्थानीय वायरमैन पहले ही डिस्ट्रीब्यूशन बॉक्स की बिजली बंद कर चुका था। बेस्ट और पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने भी मौके का निरीक्षण किया। सहायक पुलिस आयुक्त और उनकी टीम ने भी घटनास्थल का दौरा किया।

स्टॉल संचालक पर एफआईआर

कालाचौकी पुलिस ने स्टॉल संचालक कमल शेट्टी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। उस पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 106(1) के तहत लापरवाही से मौत और धारा 125(बी) के तहत किसी व्यक्ति की जान या व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरे में डालने का मामला दर्ज किया गया है।


हादसे के समय कितनी भीड़ थी?

स्थानीय लोगों और प्रत्यक्षदर्शियों ने हादसे से पहले इलाके में भारी भीड़ और धक्का-मुक्की होने का दावा किया है। मंडल के पुराने पदाधिकारी अमरदीप गोसावी ने बताया कि शनिवार रात दत्ताराम लाड मार्ग पर काफी भीड़ थी। उन्होंने अनुमान लगाया कि उस समय वहां 50 हजार या उससे ज्यादा लोग मौजूद थे। उनके मुताबिक, सड़क पर पुलिस की पर्याप्त तैनाती और भीड़ प्रबंधन की व्यवस्था नहीं थी।

बैरिकेड टूटे, सड़क पर दोनों तरफ से भीड़

प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक, महागणपति के ‘मुख दर्शन’ की लाइन में काफी भीड़ थी। भीड़ के दबाव से बैरिकेड मुड़कर टूट गए थे। दोनों दिशाओं से लोगों की आवाजाही के कारण पंडाल के बाहर सड़क पूरी तरह जाम जैसी स्थिति में थी।

धक्का-मुक्की में लोग स्टॉल से टकराए

एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि भीड़ में धक्का-मुक्की के दौरान कुछ लोग स्टॉल की तरफ धकेले गए। इससे स्टॉल के लोहे के बीम टूट गए और आशंका है कि वे बिजली के संपर्क में आ गए। प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक, पूरी घटना कुछ ही सेकंड में हो गई।

घायलों को भीड़ के बीच से अस्पताल ले गए

मंडल के कार्यकर्ता रोहन राणे ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी मिलने के बाद वे मौके पर पहुंचे। घायलों को पहले पास के आस्था नर्सिंग होम ले जाया गया। वहां से उन्हें मसिना और ग्लोबल अस्पताल भेजा गया। राणे के मुताबिक, भीड़ के बीच रास्ता बनाकर कुछ घायलों को गोद और व्हीलचेयर के सहारे अस्पताल पहुंचाया गया, जबकि बाद में दोपहिया वाहनों से भी घायलों को अस्पताल ले जाया गया।

जोगेश्वरी में भी करंट से युवक की मौत

मुंबई में रविवार को करंट लगने का एक और हादसा हुआ। जोगेश्वरी इलाके की श्याम नगर झील में 19 वर्षीय कर्मचारी रोहित भीमू राठौड़ की करंट लगने से मौत हो गई। अधिकारी के मुताबिक, रोहित एक बंद किए जा चुके कृत्रिम विसर्जन तालाब में चला गया था। वह वहां गणेश प्रतिमा विसर्जन से जुड़े काम के लिए गया था।

नॉर्थ वार्ड के सहायक आयुक्त से मिली जानकारी के आधार पर अधिकारी ने बताया कि श्याम नगर झील में गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए पांच कृत्रिम तालाब बनाए गए थे। इनमें से चार तालाब आधी रात के बाद बंद कर दिए गए थे। इसी दौरान रोहित बंद किए गए एक कृत्रिम तालाब में चला गया।

मंत्री ने सुरक्षा को लेकर दी हिदायत

लालबाग हादसे के बाद महाराष्ट्र के सांस्कृतिक कार्य मंत्री आशीष शेलार ने गणपति मंडलों से श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सबसे ज्यादा प्राथमिकता देने की अपील की। उन्होंने कहा कि गणेशोत्सव आस्था, उत्साह और सामाजिक सद्भाव का पर्व है, लेकिन नागरिकों और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण होनी चाहिए। उन्होंने मंडलों से अपने इलाके में सुरक्षा नियमों और प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करने को कहा।

Source link
#ललबग #म #गणपत #दरशन #क #बच #हदसकरट #लगन #स #बचचमहल #क #मत #चर #घयल #सटल #सचलक #पर #कस #Mumbai #Ganpati #Pandal #Electric #Shock #Dead #Injured #Lalbaug

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *