मैं झुकेगा नहीं.. ‘पुष्पा’ गेटअप में महाकाल दर्शन:  राज्यसभा चुनाव में ‘रामायण’ की एंट्री; सीएम बोले- जीतने तक चैन से नहीं बैठेंगे – Madhya Pradesh News

मैं झुकेगा नहीं.. ‘पुष्पा’ गेटअप में महाकाल दर्शन: राज्यसभा चुनाव में ‘रामायण’ की एंट्री; सीएम बोले- जीतने तक चैन से नहीं बैठेंगे – Madhya Pradesh News

मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। ‘बात खरी है’ मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा।

.

राज्यसभा चुनाव में ‘रामायण’ की एंट्री मध्य प्रदेश में भाजपा ने कभी हां, कभी ना के बाद आखिरकार राज्यसभा की तीसरी सीट के लिए प्रत्याशी उतार ही दिया। पार्टी ने महेश केवट को उम्मीदवार बनाया है। इसे लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रामायण का संदर्भ जोड़ दिया।

नामांकन के दौरान सीएम ने कहा कि ‘रामराजा की नगरी में भगवान राम का आशीर्वाद एक बार फिर निषादराज की परंपरा को कायम करते हुए महेश केवट को मिल रहा है।’ वहीं महेश केवट ने कहा कि जिस तरह भगवान राम ने वनवास के दौरान निषादराज को गले लगाया, उसी तरह भाजपा ने वंचित वर्ग को गले लगाया है।

राजनीतिक गलियारों में अब केवट और भाजपा की नैया की चर्चा शुरू हो गई है। भाजपा को राज्यसभा की तीसरी सीट की वैतरणी पार करनी है और उसकी पतवार महेश केवट के हाथ में है। हालांकि आंकड़ों की धारा भाजपा के उलट बह रही है। संख्या बल के हिसाब से तीसरी सीट जीतने के लिए भाजपा के पास पर्याप्त वोट नहीं हैं।

इसके बावजूद भाजपा नेता तीसरी सीट पर भी जीत का पूरा भरोसा जता रहे हैं। खुद सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि जब तक हम विजय प्राप्त नहीं कर लेते, तब तक हम शांति से नहीं बैठेंगे। यही वजह है कि सियासी गलियारों में अटकलें तेज हो गई हैं कि क्या भाजपा ने तीसरी सीट के लिए विपक्षी खेमे में सेंध लगाने की पूरी तैयारी कर ली है।

वर्तमान गणित के मुताबिक भाजपा के पास तीसरी सीट के लिए करीब 48 वोट हैं, जबकि जीत के लिए 58 वोटों की जरूरत है। ऐसे में अतिरिक्त वोटों का इंतजाम कैसे होगा, यही सबसे बड़ा सवाल बना हुआ है।

मैं झुकेगा नहीं.. ‘पुष्पा’ गेटअप में महाकाल दर्शन:  राज्यसभा चुनाव में ‘रामायण’ की एंट्री; सीएम बोले- जीतने तक चैन से नहीं बैठेंगे – Madhya Pradesh News

एमपी में राज्यसभा की तीसरी सीट के लिए भाजपा ने महेश केवट को प्रत्याशी बनाया है।

अपने विधायक संभालने में जुटी कांग्रेस इधर, भाजपा के आत्मविश्वास ने कांग्रेस की चिंता बढ़ा दी है। कांग्रेस नेताओं को आशंका है कि कहीं उनके विधायक टूटकर दूसरी तरफ न चले जाएं। इसलिए कांग्रेस अपने विधायकों की बाड़ाबंदी में जुट गई है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने आरोप लगाया कि भाजपा विधायकों की खरीद-फरोख्त कर लोकतंत्र की हत्या करने की कोशिश कर सकती है। वहीं वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने भी कहा कि भाजपा इस भ्रम में है कि वह टूट-फूट करा लेगी।

खरी बात ये है कि रामायण में केवट ने तो भगवान राम की नैया पार लगा दी थी। लेकिन सियासत की इस रामायण में आंकड़ों की लहरें भाजपा के साथ नहीं है। फिर भी भाजपा ने ‘केवट’ के सहारे नाव उतार दी है। अब ये पार लगेगी या मझझार में डूब जाएगी, ये देखना दिलचस्प होगा।

जीतू पटवारी ने भाजपा पर विधायक खरीद-फरोख्त करने की कोशिश के आरोप लगाए।

जीतू पटवारी ने भाजपा पर विधायक खरीद-फरोख्त करने की कोशिश के आरोप लगाए।

‘पुष्पा’ गेटअप में भगवान महाकाल दर्शन ‘मैं झुकेगा नहीं’.. फिल्म ‘पुष्पा’ का ये मशहूर डायलॉग आपने सुना होगा। उज्जैन में एक युवक ने इसी ‘पुष्पा’ अंदाज में मानो भगवान महाकाल मंदिर में दर्शन व्यवस्था को चुनौती दे दी। पुष्पा के गेटअप में मंदिर पहुंचा युवक मानो यही संदेश देता दिखाई दिया कि चाहे जितने नियम बना लो, अपन झुकेगा नहीं।

दरअसल, महाकाल मंदिर में एक युवक फिल्म अभिनेता अल्लू अर्जुन के चर्चित किरदार ‘पुष्पा’ के अंदाज में दर्शन करने पहुंच गया। उसके पहनावे और हाव-भाव ने मंदिर परिसर में मौजूद लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। देखते ही देखते वह आकर्षण का केंद्र बन गया।

हैरानी की बात यह रही कि युवक को रोकने या पूछताछ करने के बजाय सुरक्षा कर्मी ही उसके साथ नजर आए। जैसे ही उसने मंदिर परिसर में प्रवेश किया, सुरक्षा कर्मी उसके पीछे-पीछे चलते दिखाई दिए। इतना ही नहीं, उसे वीआईपी की तरह दर्शन कराए गए और कुछ कर्मचारियों ने उसके साथ सेल्फी तक ले ली।

जबकि महाकाल मंदिर में फोटो-वीडियो बनाना प्रतिबंधित है। अब इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सामने आने के बाद सवाल खड़े होने लगे। आखिर मंदिर में लागू नियम-कायदों का पालन किस तरह हो रहा है और सुरक्षा व्यवस्था कितनी गंभीर है? घटना ने व्यवस्थाओं की कई परतें खोल दीं।

उज्जैन में एक युवक ‘पुष्पा’ के गेटअप में भगवान महाकाल के दर्शन करने पहुंच गया।

उज्जैन में एक युवक ‘पुष्पा’ के गेटअप में भगवान महाकाल के दर्शन करने पहुंच गया।

इनकी सलाह पर ‘केवट’ बने भाजपा प्रत्याशी राज्यसभा की तीसरी सीट के लिए भाजपा ने जिस महेश केवट को प्रत्याशी बनाया है। वो भोपाल स्थित एक सरकारी संस्था के सलाहकार की उपज है। उनकी सलाह पर ही भाजपा इस चेहरे को सामने लाई। ये संस्था राजनीतिक-प्रशासनिक सर्वे करना और रिपोर्ट्स तैयार करने जैसे काम करती है।

इनपुट सहयोग – विजय सिंह बघेल (भोपाल), आनंद निगम (उज्जैन)

ये भी पढ़ें – मोदी की अपील भूली भाजपा, निकाला काफिला; पटवारी के ‘शेयर बाजार के आंकड़ों’ जैसे दावे

मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी लगातार 2028 के चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनने का दावा कर रहे हैं। उनके ये दावे शेयर बाजार के आंकड़ों जैसे लगते हैं। इनमें उतार-चढ़ाव आता रहता है। पटवारी ने दावा किया था कि ‘एमपी में 5 लाख प्रतिशत कांग्रेस की सरकार बनेगी’। इसके बाद एक अन्य बयान में उन्होंने कहा कि ‘500 प्रतिशत कांग्रेस की सरकार बनेगी’। पूरी खबर पढ़ें

www.bhaskar.com
#म #झकग #नह. #पषप #गटअप #म #महकल #दरशन #रजयसभ #चनव #म #रमयण #क #एटर #सएम #बल #जतन #तक #चन #स #नह #बठग #Madhya #Pradesh #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *