सुसाइड नोट में अमन ने लिखा कि वह आईपीएल में सट्टा खेल रहा था, जिसमें उसे लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। मां और बहन मुझे माफ करना, तनाव में आकर यह कदम उ …और पढ़ें

HighLights
- अमन पुत्र दिलीप मकवाना (26) ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली
- स्वजन का कहना है कि अमन की आत्महत्या के इस मामले में निष्पक्ष जांच होना चाहिए
- पुलिस के मुताबिक मोबाइल फोन और अन्य डिजिटल रिकॉर्ड की जांच की जा रही है
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। हमारे देश में सट्टा लगाने पर प्रतिबंध लगा हुआ है, लेकिन इसके बावजूद आनलाइन माध्यम से अवैध रूप से यह संचालित होता है। सराफा थाना क्षेत्र में आईपीएल में करीब साढ़े चार लाख रुपये हारने के बाद युवक ने आत्महत्या कर ली।
पुलिस के मुताबिक अमन पुत्र दिलीप मकवाना (26) ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। अमन ने रविवार दोपहर घर में जहरीला पदार्थ खा लिया था। उस समय घर पर उसकी छोटी बहन मौजूद थी। बहन ने अमन की हालत बिगड़ती देखी तो उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसकी मौत हो गई।
सुसाइड नोट में अमन ने लिखा कि वह आईपीएल में सट्टा खेल रहा था, जिसमें उसे लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। मां और बहन मुझे माफ करना, तनाव में आकर यह कदम उठा रहा हूं। स्वजन का कहना है कि अमन की आत्महत्या के इस मामले में निष्पक्ष जांच होना चाहिए। पुलिस के मुताबिक मोबाइल फोन और अन्य डिजिटल रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि युवक किस प्लेटफार्म या माध्यम से सट्टा खेल रहा था और उसके संपर्क में कौन-कौन लोग थे।
माचिस की डिब्बी पर लिखा सुसाइड नोट
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू की। मौके से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ, जो माचिस की डिब्बी के कागज पर लिखा गया था। इसमें अमन ने स्पष्ट रूप से आईपीएल सट्टे में हुए नुकसान का उल्लेख किया है। पुलिस ने नोट जब्त कर लिया है और उसके आधार पर जांच की जा रही है। स्वजन के मुताबिक अमन एक निजी कंपनी में नौकरी करता था। कुछ समय पहले ही उसके पिता की हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। परिवार में उसकी मां और दो बहनें हैं। घटना के समय मां तीर्थ यात्रा पर गई हुई थीं।
Source link
#म #और #बहन #मझ #मफ #करन #ससइड #नट #म #लखकर #इदर #म #यवक #न #द #जन #आईपएल #सटट #म #लख #रपय #हर #गय #थ


