ग्वालियर में स्वाइन फ्लू-डेंगू के मिले नए मरीज:  जेल कैदी और दिल्ली से लौटी महिला संक्रमित; अब तक डेंगू के 98 केस – Gwalior News

ग्वालियर में स्वाइन फ्लू-डेंगू के मिले नए मरीज: जेल कैदी और दिल्ली से लौटी महिला संक्रमित; अब तक डेंगू के 98 केस – Gwalior News

ग्वालियर में स्वाइन फ्लू-डेंगू के मिले नए मरीज:  जेल कैदी और दिल्ली से लौटी महिला संक्रमित; अब तक डेंगू के 98 केस – Gwalior News


ग्वालियर में बदलते मौसम और लगातार बारिश के बीच मौसमी बीमारियों के मामले सामने आ रहे हैं। बीते 24 घंटे में स्वाइन फ्लू के 2 और डेंगू के 2 नए मरीज मिले हैं। स्वाइन फ्लू के नए मरीजों में ग्वालियर केंद्रीय जेल में बंद एक पुरुष और दिल्ली से लौटकर आई बुजुर्ग महिला शामिल हैं। डेंगू के नए मामलों के बाद जिले में इस साल अब तक कुल 98 मरीजों की पुष्टि हो चुकी है। डेंगू के 98 और स्वाइन फ्लू के 10 मामले स्वास्थ्य विभाग और जीआरएमसी वायरोलॉजी लैब के आंकड़ों के अनुसार, डेंगू के 2 नए मरीज मिलने के बाद जिले में कुल मामलों की संख्या 98 हो गई है। इनमें एक 5 वर्षीय बच्चा भी शामिल है, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उसे इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। स्वाइन फ्लू के 2 नए मामलों को मिलाकर इस साल अब तक 10 मरीजों में H1N1 वायरस की पुष्टि हो चुकी है। इनमें पहले भर्ती किए गए 2 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। वहीं, इस सीजन में चिकनगुनिया के 6 मरीजों की पुष्टि हो चुकी है। आइसोलेशन वार्ड में डॉक्टरों की टीम तैनात स्वाइन फ्लू और डेंगू के लगातार सामने आ रहे मामलों को देखते हुए अस्पताल प्रबंधन और स्वास्थ्य विभाग निगरानी कर रहा है। नए मरीजों को विशेष आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट किया गया है। उनकी सेहत की निगरानी के लिए वरिष्ठ डॉक्टरों की टीम तैनात है। निजी लैब से भी रोजाना डेटा लिया जा रहा स्वाइन फ्लू के हालिया मामलों में निजी लैब की रिपोर्ट सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग निजी पैथोलॉजी सेंटरों से भी रोजाना रिपोर्टिंग का डेटा जुटा रहा है। जीआरएमसी वायरोलॉजी लैब को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है। विशेषज्ञों ने सावधानी बरतने की सलाह दी मौसम में बदलाव और जगह-जगह पानी जमा होने से बीमारियों का खतरा बढ़ा है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने घर के कूलर, गमलों, टूटे बर्तनों और छतों पर रखे पुराने टायरों में पानी जमा न होने देने की सलाह दी है। भीड़भाड़ वाली जगहों पर मास्क लगाने, हाथ धोने और बच्चों को पूरी आस्तीन के कपड़े पहनाने की सलाह दी गई है। तेज बुखार, सिरदर्द, जोड़ों में दर्द या सांस लेने में तकलीफ होने पर खुद से दवा न लेने और तुरंत डॉक्टर या नजदीकी सरकारी अस्पताल से संपर्क करने की सलाह दी गई है।

Source link
#गवलयर #म #सवइन #फलडग #क #मल #नए #मरज #जल #कद #और #दलल #स #लट #महल #सकरमत #अब #तक #डग #क #कस #Gwalior #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *