छतरपुर में कार को ट्रक ने मारी टक्कर, तीन घायल:  बागेश्वर धाम दर्शन करने जा रहे थे यात्री, अस्पताल में भर्ती – Chhatarpur (MP) News

छतरपुर में कार को ट्रक ने मारी टक्कर, तीन घायल: बागेश्वर धाम दर्शन करने जा रहे थे यात्री, अस्पताल में भर्ती – Chhatarpur (MP) News

छतरपुर में कार को ट्रक ने मारी टक्कर, तीन घायल:  बागेश्वर धाम दर्शन करने जा रहे थे यात्री, अस्पताल में भर्ती – Chhatarpur (MP) News


छतरपुर में राजस्थान से बागेश्वर धाम दर्शन करने जा रहे यात्रियों की कार को ट्रक ने टक्कर मार दी। यह हादसा मातगुवां थाना क्षेत्र (छतरपुर-सागर रोड) में हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार में सवार दो महिलाओं समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत एंबुलेंस की मदद से छतरपुर जिला अस्पताल पहुंचाया गया। उन्हें अस्पताल के ट्रॉमा वार्ड में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, राजस्थान निवासी रामानंद दास (30), उनकी बहन प्रीति ब्राह्मण (38) और भांजी प्रियांशी ब्राह्मण (20) मारुति स्विफ्ट कार से बागेश्वर धाम जा रहे थे। मातगुवां थाना क्षेत्र में फोरलेन सड़क का काम चल रहा था, इसलिए मार्ग वन-वे था। एक ही सड़क से दोनों तरफ का ट्रैफिक आ-जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रहा एक तेज रफ्तार ट्रक बेकाबू होकर उनकी कार से टकरा गया। उसमें सवार तीनों लोग घायल हो गए। तीनों ट्रॉमा वार्ड में भर्ती जिला अस्पताल के वरिष्ठ सर्जन डॉ. मनोज चौधरी ने बताया कि तीनों घायलों का शुरुआती इलाज कर दिया गया है। आगे की जांच और जरूरी इलाज किया जा रहा है। फिलहाल तीनों ट्रॉमा वार्ड में भर्ती हैं और उनकी हालत खतरे से बाहर है। हादसे के बाद मातगुवां थाना पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार और ट्रक को जब्त कर थाने ले गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और नियमों के हिसाब से कार्रवाई की जाएगी।

Source link
#छतरपर #म #कर #क #टरक #न #मर #टककर #तन #घयल #बगशवर #धम #दरशन #करन #ज #रह #थ #यतर #असपतल #म #भरत #Chhatarpur #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *