बाणगंगा में फैक्ट्री मजदूर का शव मिला:  सिर पर चोट के निशान, पास से आ रही थी शराब की बदबू; दोस्तों से पूछताछ जारी – Indore News

बाणगंगा में फैक्ट्री मजदूर का शव मिला: सिर पर चोट के निशान, पास से आ रही थी शराब की बदबू; दोस्तों से पूछताछ जारी – Indore News

बाणगंगा में फैक्ट्री मजदूर का शव मिला:  सिर पर चोट के निशान, पास से आ रही थी शराब की बदबू; दोस्तों से पूछताछ जारी – Indore News


इंदौर के बाणगंगा में बुधवार सुबह चाय की टपरी के पास एक युवक का शव मिला। सूचना पर एसीपी और थाने की टीम मौके पर पहुंची। मृतक की पहचान परदेशी इक्का के रूप में हुई है। उसके सिर पर हल्की चोट का निशान मिला है। पुलिस हत्या और हादसे दोनों पहलुओं पर जांच कर रही है। अवंतिका गैस एजेंसी के पास मिला शव एसीपी रुबीना मिजवानी के मुताबिक, अवंतिका गैस एजेंसी के प्लाट के पास सेक्टर-1 में बुधवार सुबह शव पड़े होने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। प्रारंभिक तौर पर पुलिस अधिकारियों ने हत्या की बात से इनकार किया है। मौत का सही कारण एफएसएल जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा। झांसी का रहने वाला था मृतक पुलिस सूत्रों के मुताबिक, परदेशी इक्का मूल रूप से झांसी का रहने वाला था। वह पिछले कई साल से इंदौर में रह रहा था और एक फैक्ट्री में काम करता था। बताया गया है कि शव के पास से शराब की बदबू आ रही थी। पुलिस इस पहलू को भी जांच में शामिल कर रही है। शराब दुकान के CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस पुलिस ने मामले की जांच के लिए पास की शराब दुकान के CCTV फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। इसके साथ ही परदेशी इक्का के कुछ दोस्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

Source link
#बणगग #म #फकटर #मजदर #क #शव #मल #सर #पर #चट #क #नशन #पस #स #आ #रह #थ #शरब #क #बदब #दसत #स #पछतछ #जर #Indore #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *