इंदौर के तीन इमली इलाके में खड़ी तीन बसों में वेल्डिंग के दौरान लगी चिंगारी से आग भड़क गई। …और पढ़ें

HighLights
- बसों की मरम्मत के दौरान वेल्डिंग से निकली चिंगारी
- सिलिंडर फटने से दहशत, पहले भी हो चुका हादसा
- पार्षद मनीष शर्मा धरने पर बैठे, बसें हटाने की मांग
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। इंदौर शहर के तीन इमली इलाके में खड़ी बसों में वेल्डिंग के दौरान आग लग गई। एक-एक करके तीन बसें आग की चपेट में आ गईं और वहां खड़े कई दोपहिया वाहन भी जल गए। बसों से उठता धुआं आसपास इलाके में फैलने लगा। सूचना मिलने पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग को बुझाने की कोशिश शुरू की।
इस दौरान इलाके के रहवासी पार्षद और एमआईसी सदस्य मनीष शर्मा के साथ ट्रैवल्स ऑफिस के गेट पर आकर बैठ गए। वे यहां से बसों को हटाने की मांग करने लगे। रहवासियों का कहना है कि इसके पहले भी बसों में आग लगने का हादसा हो चुका है। ऐसे में रहवासी इलाके में बसों के खड़े होने से उनकी जान को खतरा बना रहता है।

सिलिंडर में भी हुआ धमाका
जानकारी के मुताबिक जहां बसें खड़ी थी वहां उनकी मरम्मत का काम किया जाता है। यहां बस में वेल्डिंग का काम किया जा रहा था, इसी दौरान इसमें से निकली चिंगारी ने एक बस को अपनी चपेट में ले लिया और देखते-देखते पास खड़ी अन्य बसें भी इसकी चपेट में आ गईं।

इंदौर के तीन इमली इलाके में खड़ी बसों में लगी आग, वेल्डिंग की चिंगारी से हुआ हादसा; सिलिंडर भी फटे#Indore #MadhyaPradesh #MPNews pic.twitter.com/9BOugyhXuP
— NaiDunia (@Nai_Dunia) May 11, 2026
लोगों का कहना है कि बस में आग लगने के बाद वहां रखे सिलिंडर में भी ब्लास्ट हुए, इसके बाद इलाके में दहशत का माहौल हो गया। पार्षद मनीष शर्मा का कहना है कि पहले जब बसों में आग लगी थी तब उन्होंने यहां से इन्हें हटाने के लिए कहा था, लेकिन बसें नहीं हटाई गईं और एक बार फिर रहवासियों की जान खतरे में पड़ गई।
Source link
#इदर #क #तन #इमल #इलक #म #खड #बस #म #लग #आग #वलडग #क #चगर #स #हआ #हदस #सलडर #भ #फट


