![]()
नगर निगम परिषद की विशेष बैठक आज आयोजित होगी। इस बैठक में शहर के विकास, सफाई व्यवस्था, व्यावसायिक परियोजनाओं और निगम की संपत्तियों के उपयोग से संबंधित कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर विचार किया जाएगा। परिषद के समक्ष कुल 10 विषय रखे गए हैं, जिन पर सदस्यों की सहमति और निर्णय अपेक्षित है। कार्यसूची में सबसे पहले पूर्व में आयोजित परिषद बैठकों की कार्यवाही की पुष्टि का विषय शामिल है। इसके अतिरिक्त, नगर निगम के विभिन्न कार्यों को आउटसोर्स एजेंसियों के माध्यम से संचालित करने के लिए नई निविदाएं आमंत्रित करने और उन्हें स्वीकृति देने का प्रस्ताव भी रखा जाएगा। टिकट दरों के पुनरीक्षण पर होगी चर्चा बैठक में महाराज बाड़ा स्थित विक्टोरिया मार्केट के जियो साइंस म्यूजियम के लिए प्रस्तावित टिकट दरों के पुनरीक्षण पर भी चर्चा होगी। यह विषय शहर की सांस्कृतिक और पर्यटन गतिविधियों से जुड़ा होने के कारण महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इसके साथ ही, सागरताल क्षेत्र में निगम की स्वामित्व वाली भूमि पर व्यावसायिक और आवासीय बहुमंजिला भवन निर्माण के लिए निविदा आमंत्रण को स्वीकृति देने का प्रस्ताव भी परिषद के सामने रखा जाएगा। इस पहल से निगम की आय बढ़ने और क्षेत्र के विकास को गति मिलने की संभावना है। आउटसोर्स सफाई कर्मचारियों की संख्या बढ़ाई जाएगी वित्तीय मामलों में, वर्ष 2025-26 के बजट में विभिन्न लेखा शीर्षों के अंतर्गत राशि के पुनर्विनियोजन संबंधी प्रस्ताव भी एजेंडे में शामिल है। इसके अतिरिक्त, नगर निगम के विभिन्न कार्यालयों और विभागों में सफाई व्यवस्था को मजबूत करने के लिए आउटसोर्स सफाई कर्मियों की संख्या बढ़ाने पर विचार किया जाएगा। प्रस्ताव के अनुसार, वर्तमान 1379 सफाई कर्मियों के साथ 321 नए कर्मियों को जोड़कर कुल संख्या 1700 करने की योजना है।
Source link
#गवलयर #नगर #नगम #परषद #क #वशष #बठक #आज #जय #मयजयम #क #दर #तय #हग #सफई #करमय #क #सखय #बढ़न #क #हग #नरणय #Gwalior #News


