जब बेकर बनीं प्रियंका गांधी:खुद सजाया केक और बनाए कपकेक; किसानों की समस्याएं भी सुनीं; देखें तस्वीरें – Priyanka Gandhi Bakes Cake And Cupcakes During Wayanad Visit Photos

जब बेकर बनीं प्रियंका गांधी:खुद सजाया केक और बनाए कपकेक; किसानों की समस्याएं भी सुनीं; देखें तस्वीरें – Priyanka Gandhi Bakes Cake And Cupcakes During Wayanad Visit Photos

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा गुरुवार को केरल के वायनाड में अलग अंदाज में नजर आईं। वह केरल औद्योगिक बुनियादी ढांचा विकास निगम (केआईएनएफआरए) पार्क स्थित एक बेकिंग यूनिट पहुंचीं, जहां उन्होंने खुद केक पर आइसिंग की और कपकेक के सांचों में डो भरने की कोशिश की।

हेयरनेट पहनकर आजमाया बेकिंग का हुनर

Priyanka Gandhi bakes cake and cupcakes during Wayanad visit photos

प्रियंका गांधी
– फोटो : @PTI

प्रियंका ने बेकिंग यूनिट में शेफ और कर्मचारियों की मौजूदगी में केक सजाया। सिर पर हेयरनेट लगाए प्रियंका इस दौरान काफी उत्साहित नजर आईं। केक पर आइसिंग करते हुए उनके चेहरे पर मुस्कान साफ दिखाई दी।

उद्यमियों से निर्यात और इंफ्रास्ट्रक्चर पर चर्चा

Priyanka Gandhi bakes cake and cupcakes during Wayanad visit photos

प्रियंका गांधी
– फोटो : @PTI

बेकिंग के बाद प्रियंका ने यूनिट के कर्मचारियों, अधिकारियों और उद्यमियों से बातचीत की। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, उन्होंने कारोबारियों से निर्यात और बुनियादी ढांचे से जुड़ी समस्याओं के बारे में जानकारी ली।

ऑर्गेनिक किसानों की समस्याएं भी सुनीं

Priyanka Gandhi bakes cake and cupcakes during Wayanad visit photos

प्रियंका गांधी
– फोटो : @PTI

वायनाड सांसद ने कालपेट्टा में यूडीएफ नेतृत्व की बैठक में भी हिस्सा लिया। इसके अलावा उन्होंने जिले के ऑर्गेनिक किसानों के प्रतिनिधियों से मुलाकात की। किसानों ने अच्छी गुणवत्ता वाले बीजों की कमी, जलवायु परिवर्तन और उत्पादों के लिए बाजार नहीं मिलने जैसी समस्याएं उनके सामने रखीं।

Source link
#जब #बकर #बन #परयक #गधखद #सजय #कक #और #बनए #कपकक #कसन #क #समसयए #भ #सन #दख #तसवर #Priyanka #Gandhi #Bakes #Cake #Cupcakes #Wayanad #Visit #Photos

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *