Govinda reacts on affair with komal says i and komal are having affair but govinda first statement

Govinda reacts on affair with komal says i and komal are having affair but govinda first statement


Govinda On Affair With Komal: सुपरस्टार गोविंदा का नाम इन दिनों बॉलीवुड की बड़ी कॉन्ट्रोवर्सी से जुड़ चुका है। कमबैक के बीच गोविंदा इन दिनों अपनी फिल्म ‘रुपा’ की को स्टार कोमल रानी स्वर्णकार के साथ अफेयर की खबरों को लेकर विवादों में आ गए हैं। तमाम कयासों और बयानों के बीच अब गोविंदा ने खुद कोमल रानी के साथ अपने अफेयर की खबरों पर रिएक्ट किया है।

Govinda reacts on affair with komal says i and komal are having affair but govinda first statement

ANI संग बातचीत में एक्टर ने कहा, “मैं लालबागचा राजा अपनी आने वाली फिल्म रूपा के लिए दुआ मांगने गया था। इससे पहले मैं करिश्मा कपूर के साथ मंदिर गया हूं। जो कि मेरे लिए गुड लक साबित हुआ। मेरी फिल्में बड़ी हिट निकली। मैं रवीना टंडन के साथ भी मंदिर गया हूं। इसी तरह रानी के साथ भी गया। मैं बप्पा से प्रार्थना की। क्योंकि मैं लंबे वक्त के बाद किसी फिल्म पर काम कर रहा हूं। लोग सोच रहे हैं फिल्म बस शुरू ही हुई है। लेकिन इतनी चर्चा क्यों हो रही है। हम फेमस हो रहे हैं तो आपकी क्या दिक्कत है?”

गोविंदा और रानी को गणपति दर्शन में साथ देखने के बाद उन्हें सपोर्ट करने वाले लोग भी खिलाफ हो गए हैं। इस पर गोविंदा ने कहा, “इसमें किसी की गलती नहीं है। ये मेरे खिलाफ स्ट्रैटिजी के तहत प्लान किया गया मूवमेंट है। ये सब आगे और चलेगा। इन लोगों का इंटेशन था कि पहले मुझे परिवार से दूर करेंगे, फिर समाज में मेरी इमेज को बदनाम करेंगे। पहल भी मेरे खिलाफ ये साजिश हुई है। लेकिन वो लोग कभी कामयाब नहीं हुए। ऊपर वाले ने मेरा साथ दिया। मैंने कभी काम के सिवा दूसरी चीजों पर फोकस नहीं किया है। मैं काम करता रहूंगा। लोगों को दिक्कत है कि गोविंदा कैसे काम के लिए बाहर निकला। 7 साल से जब चुप था तो किसी को दिक्कत नहीं थी। आज वो लोग बोल रहे हैं जिनका मेरे मुद्दे से कोई लेना देना नहीं है। ये सब बातें शोभा नहीं देतीं।”

गोविंदा ने आगे कहा, “एक्टर ने कहा कि उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर किसी को चिंता करने की जरूरत नहीं है। अगर मेरा और रानी का कोई अफेयर चल भी रहा हो, तब भी ये लोगों का विषय नहीं है। मैं काम कर रहा हूं। मैं अपने प्रोफेशनल रिलेशनशिप को मैंटेन कर रहा हूं। उसमें ये लोग चाहते हैं मैं काम ना कर पाऊं। मुझे डरा रहे हैं। ताकि मुझे फाइनेंसर ना मिले। ये सब क्राइम के लिए उकसा रहे हैं। ईश्वर ना करें किसी के साथ कोई क्राइम हुआ तो इसके जिम्मेदार ये सब लोग होंगे। मुझे अकेला करने की साजिश है। लेकिन वो इसमें कभी कामयाब नहीं होंगे।”



Source link

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *