![]()
मैहर जिले के नादन देहात थाना क्षेत्र के बठिया गांव में शुक्रवार सुबह पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। इस दौरान पति ने अपनी पत्नी पर डंडे से हमला कर दिया। हमले में महिला के सिर पर चोट आई, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। बठिया निवासी मनोज नट (35) का अपनी पत्नी सूरज नट (32) से किसी बात पर झगड़ा हुआ था। विवाद बढ़ने पर मनोज ने डंडे से पत्नी के सिर पर वार किए। महिला के सिर में चोट लगी, जहां डॉक्टरों ने करीब 10 टांके लगाए। घटना की सूचना मिलने पर नादन देहात थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल महिला को इलाज के लिए सिविल अस्पताल अमरपाटन पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने महिला को सतना जिला अस्पताल रेफर कर दिया। विवाद की वजह स्पष्ट नहीं घटना के बाद आरोपी पति मनोज नट मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है और मामले की जांच जारी है। घायल महिला की मां अनीता नट ने बताया कि विवाद किस वजह से हुआ है ये तो पता नही है। लेकिन बेटी के सर और हाथ मे गम्भीर चोंटे लगी है।कई टांके लगे है। नादन देहात थाना प्रभारी पंचराज सिंह ने बताया कि महिला से मारपीट की जानकारी मिली है। मारपीट का कारण अभी पता नहीं चला है। आरोपी पति फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। पुलिस जांच के बाद घटना की वजह सामने आएगी।
Source link
#महर #म #पत #न #पतन #पर #डड #स #कय #हमल #सर #म #लग #टक #आरप #फरर #झगड़ #क #करण #पत #नह #चल #पय #Maihar #News

