रामायण:क्या रणबीर कपूर की फिल्म का प्रमोशन करेंगे मिस्टर बीस्ट? यूट्यूबर की भारत यात्रा के बीच चर्चा शुरू – American Youtuber Mr Beast In India For Ranbir Kapoor Nitesh Tiwari Film Ramayana Promotions Know Details Here
“_id”:”6ab7561254cfee58d4059053″,”slug”:”american-youtuber-mr-beast-in-india-for-ranbir-kapoor-nitesh-tiwari-film-ramayana-promotions-know-details-here-2026-09-26″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”रामायण: क्या रणबीर कपूर की फिल्म का प्रमोशन करेंगे मिस्टर बीस्ट? यूट्यूबर की भारत यात्रा के बीच चर्चा शुरू”,”category”:”title”:”Entertainment”,”title_hn”:”मनोरंजन”,”slug”:”entertainment”
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Sat, 26 Sep 2026 10:56 AM IST
Mr Beast In India: मशहूर अमेरिकी यूट्यूबर इन दिनों भारत में हैं। बीते दिन उन्होंने आगरा में ताजमहल का दीदार किया। इस बीच चर्चा यह शुरू हो गई है कि वे फिल्म ‘रामायण’ के प्रमोशन में हिस्सा ले सकते हैं।
मिस्टर बीस्ट-रामायण फिल्म – फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
अमेरिकी यूट्यूबर मिस्टर बीस्ट ने बृहस्पतिवार को ताजमहल का दीदार किया था। इस दौरान उन्हें देख फैंस की भीड़ उमड़ पड़ी। मिस्टर बीस्ट की भारत यात्रा के बीच ऐसी चर्चा है कि वे नितेश तिवारी की आगामी फिल्म ‘रामायण’ के प्रमोशनल कैंपेन में हिस्सा लेने वाले हैं। रणबीर कपूर और साई पल्लवी अभिनीत इस मेगा बजट फिल्म का प्रचार काफी बड़े स्तर पर होने की तैयारी है।