सूर्य नक्षत्र परिवर्तन:27 सितंबर को सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन, इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन – Surya Nakshatra Parivartan 2026 Sun Nakshatra Change On September 27 Luck May Favor These Signs

सूर्य नक्षत्र परिवर्तन:27 सितंबर को सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन, इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन – Surya Nakshatra Parivartan 2026 Sun Nakshatra Change On September 27 Luck May Favor These Signs

Sun Nakshatra Transit 2026: वैदिक ज्योतिष में सूर्य को नवग्रहों का राजा कहा जाता है। इसे आत्मविश्वास, प्रतिष्ठा, नेतृत्व क्षमता और करियर का प्रमुख कारक माना जाता है। यही वजह है कि सूर्य की राशि या नक्षत्र में होने वाला परिवर्तन ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। 27 सितंबर 2026 को सूर्य देव नक्षत्र परिवर्तन करने जा रहे हैं। ज्योतिषीय गणना के मुताबिक, दोपहर 1 बजकर 25 मिनट पर सूर्य उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र से निकलकर चंद्रमा के स्वामित्व वाले हस्त नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। सूर्य करीब 13 से 14 दिनों तक हस्त नक्षत्र में रहेंगे और 10 अक्तूबर तक इसका प्रभाव देखने को मिल सकता है। सूर्य के इस नक्षत्र परिवर्तन का प्रभाव सभी 12 राशियों पर अलग-अलग हो सकता है। कुछ जातकों को इस अवधि में नौकरी, करियर, व्यापार और आर्थिक मामलों में आगे बढ़ने के अवसर मिल सकते हैं। आइए जानते हैं कौन सी हैं वो राशियां। 





Surya Nakshatra Parivartan 2026 Sun Nakshatra Change on September 27 Luck May Favor These Signs

नौकरीपेशा लोगों को अपनी स्थिति मजबूत करने के मौके मिलेंगे
– फोटो : amar ujala


मेष राशि

हस्त नक्षत्र में सूर्य का प्रवेश मेष राशि के जातकों के लिए आत्मविश्वास बढ़ाने वाला रह सकता है। आप कार्यक्षेत्र में अपने फैसलों को लेकर अधिक स्पष्ट और दृढ़ नजर आ सकते हैं। वरिष्ठ अधिकारियों के साथ तालमेल बेहतर होने के साथ काम की सराहना भी मिल सकती है। नौकरीपेशा लोगों को अपनी स्थिति मजबूत करने के मौके मिलेंगे और विरोधियों की चुनौतियों से निपटने में सफलता मिल सकती है।


Surya Nakshatra Parivartan 2026 Sun Nakshatra Change on September 27 Luck May Favor These Signs

लंबे समय से किसी वजह से रुके काम दोबारा गति पकड़ सकते हैं।
– फोटो : amar ujala


कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन करियर और आर्थिक मोर्चे पर नए अवसर लेकर आ सकता है। लंबे समय से किसी वजह से रुके काम दोबारा गति पकड़ सकते हैं। व्यापार से जुड़े लोगों को किसी महत्वपूर्ण सौदे या नए अवसर से लाभ मिलने की संभावना है। आमदनी बढ़ाने के नए विकल्प सामने आ सकते हैं, जिससे आर्थिक स्थिति को बेहतर करने में मदद मिलेगी।


Surya Nakshatra Parivartan 2026 Sun Nakshatra Change on September 27 Luck May Favor These Signs

आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता में मजबूती आ सकती है।
– फोटो : amar ujala


सिंह राशि

सिंह राशि के स्वामी सूर्य देव हैं, इसलिए यह नक्षत्र परिवर्तन इस राशि के लिए विशेष महत्व रखता है। इस दौरान आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता में मजबूती आ सकती है। कार्यस्थल पर आपकी बात को महत्व मिलेगा और जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। नई भूमिका या महत्वपूर्ण काम मिलने से करियर में आगे बढ़ने का रास्ता खुल सकता है।


Surya Nakshatra Parivartan 2026 Sun Nakshatra Change on September 27 Luck May Favor These Signs

नौकरी में आगे बढ़ने और नई जिम्मेदारी हासिल करने के अवसर मिल सकते हैं।
– फोटो : amar ujala


कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए सूर्य का हस्त नक्षत्र में गोचर करियर के लिहाज से सकारात्मक बदलाव ला सकता है। नौकरी में आगे बढ़ने और नई जिम्मेदारी हासिल करने के अवसर मिल सकते हैं। जो लोग अपना कारोबार शुरू करने की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें इस दिशा में आगे बढ़ने का मौका मिल सकता है। लगातार की गई मेहनत का अपेक्षित परिणाम मिलने की संभावना है।


Source link
#सरय #नकषतर #परवरतन27 #सतबर #क #सरय #क #नकषतर #परवरतन #इन #रशय #क #शर #हग #अचछ #दन #Surya #Nakshatra #Parivartan #Sun #Nakshatra #Change #September #Luck #Favor #Signs

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *