
अक्सर अपनी फिल्मों और अभिनय को लेकर चर्चा में रहने वाली अभिनेत्री फातिमा सना शेख अब बिग बॉस 20 के मंच पर नजर आने वाली हैं. अपनी वेब सीरीज 'हुंकार: द रोअर' के प्रमोशन के सिलसिले में पहुंचीं फातिमा सना शेख ने शो के होस्ट सलमान खान की जमकर तारीफ की है. पिछले वीकेंड का वार में सलमान खान ने जिस तरह से ऑनलाइन ट्रोल्स और बॉडी शेमिंग करने वालों की क्लास लगाई थी, उस पर अब फातिमा का बड़ा बयान सामने आया है.
'मुंह तोड़ जवाब दिया है…'
रविवार के एपिसोड के नए प्रोमो में फातिमा सना शेख मंच पर सलमान खान से बात करती दिख रही हैं. उन्होंने सलमान के कड़े रुख की सराहना करते हुए कहा, "जिस तरीके से आपने ट्रोल्स को इस बार मुंह तोड़ जवाब दिया है, वह बहुत बड़ी बात है. जब आपके जैसे बड़े ओहदे पर बैठा कोई इंसान ऐसे मुद्दों पर खड़ा होता है और अपनी आवाज उठाता है, तो उसका लोगों पर बहुत गहरा असर पड़ता है."
सलमान खान का वह वायरल गुस्सा
आपको बता दें कि पिछले वीकेंड पर सलमान खान का ट्रोल्स पर फूटा गुस्सा सोशल मीडिया पर बुरी तरह वायरल हो गया था. घर वालों के झगड़े के दौरान सलमान ने टी-शर्ट उतारकर अपने गंजेपन और शरीर को लेकर बनने वाले मीम्स पर कड़ा एतराज जताया था. उन्होंने साफ किया था कि उनका यह लुक उनकी एक आने वाली फिल्म के लिए है.
इसके साथ ही सलमान ने कैटरीना कैफ का नाम लिए बिना डिलीवरी के बाद उनके बढ़ते वजन को लेकर ट्रोल्स पर निशाना साधा था. उन्होंने कहा था कि बच्चे को जन्म देने के बाद वजन बढ़ना बिल्कुल सामान्य है. सिर्फ इतना ही नहीं, सलमान ने अभिनेत्रियों और अपनी भांजी तक की आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो बनाने वाले फोटोग्राफर्स को भी सख्त चेतावनी दी थी.
फातिमा के बयान से बढ़ा माहौल
सलमान खान के इस कड़े स्टैंड की हर तरफ चर्चा हो रही थी. अब फातिमा सना शेख द्वारा बिग बॉस 20 के सेट पर अपनी वेब सीरीज के प्रमोशन के दौरान सलमान खान के इस कदम को सही ठहराने और उनके समर्थन में खुलकर बोलने से यह मुद्दा एक बार फिर गरमा गया है. फातिमा की इस बात पर सलमान खान का क्या जवाब रहता है, यह आने वाले एपिसोड में ही देखने को मिलेगा.
ये भी पढ़ें: नानी की 'द पैराडाइज' के आगे घुटनों पर आई 'The VVaan', 3 दिन में 100 करोड़ छापकर चटाई धूल
The post 'मुंह तोड़ जवाब दिया है…' ट्रोल्स पर Salman Khan के तेवर देख फातिमा सना शेख ने किया सपोर्ट, Bigg Boss 20 में बढ़ा पारा appeared first on Prabhat Khabar.


