सागर शराब कांड के बाद नर्मदापुरम में सख्ती:  नर्मदा से 5 किमी दायरे में बिक्री, 40 बल्क लीटर कच्ची शराब जब्त – narmadapuram (hoshangabad) News

नर्मदापुरम में रविवार को आबकारी विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाया। पुलिस जवानों के साथ टीम ने बालागंज, मालाखेड़ी, गिन्नी कम्पाउंड, सेठ गुरु प्रसाद स्कूल के आसपास, बंगाली कॉलोनी सिकलीकर, बीटीआई, मदरवाड़ा, पिचिंग घाट और भीलपुरा सहित अन्य संदिग्ध स्थानों पर दबिश दी। कार्रवाई में 40 बल्क लीटर कच्ची हाथ भट्टी मदिरा और डेढ़ क्विंटल महुआ लाहन जब्त किया गया। जब्त सामग्री की कीमत 27 हजार रुपए बताई गई है। जिला आबकारी अधिकारी डॉ. राजीव द्विवेदी ने बताया कि नर्मदा नदी के किनारे से 5 किलोमीटर के दायरे में शराब बेचने पर प्रतिबंध है। इसके बावजूद कुछ स्थानों पर अवैध रूप से शराब बेचने की सूचना मिलने पर विभाग की टीम ने कार्रवाई की। सागर में 36 लोगों की मौत के बाद आबकारी विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ सख्ती बरते जाने की बात कही।

Source link
#सगर #शरब #कड #क #बद #नरमदपरम #म #सखत #नरमद #स #कम #दयर #म #बकर #बलक #लटर #कचच #शरब #जबत #narmadapuram #hoshangabad #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *